Almonds Walnuts Benefits: सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स खाना आपके शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट बादाम और अखरोट को शामिल करते हैं, तो ये शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है। बादाम में विटामिन ई, प्रोटीन, फैट और फाइबर की भरपूर मात्रा पाए जाते हैं, जबकि फाइबर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन बी 6 मौजूद होते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग बादाम और अखरोट को अलग-अलग खाते हैं। लेकिन अगर आप सर्दियों में बादाम और अखरोट को एक साथ खाते हैं, तो इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि दोनों लगातार 21 दिनों तक एक साथ खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
इम्यूनिटी होता है बूस्ट
बादाम और अखरोट में पाए जाने वाले सभी विटामिन्स और मिनरल्स इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते है। इसे खाने से आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रह सकते हैं। रोजाना बादाम और अखरोट खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं और आपका शरीर हेल्दी रह पाता है।
ये भी पढ़ें- जीरा पानी या धनिया पानी वजन घटाने के लिए कौन-सा ज्यादा बेहतर?
हार्ट रहता है हेल्दी
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हार्ट का हेल्दी रहना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप हर रोज अपनी डाइट में बादाम और अखरोट को शामिल कर सकते हैं। बादाम और अखरोट में पोटेशियम होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। अगर रोज बादाम और अखरोट को एक साथ खाते हैं, तो हृदय रोगों से बचे रह सकते हैं। इसके साथ ही आपका ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।
डाइजेशन सिस्टम रहता है हेल्दी
अगर आप भी डाइजेशन से समस्याओं से परेशान हैं, तो बादाम और अखरोट से इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। बादाम और अखरोट में फाइबर होता है, जो खाना को पचाने में मदद करता है। साथ ही आतों हेल्दी बनाए रखता है। डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप रोज सुबह बादाम और अखरोट को भिगोकर खा सकते हैं।
जानें दोनों को खाने का तरीका
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि बादाम और अखरोट की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए इसे हमेशा भिगोकर ही खाने चाहिए। इसके लिए आप रातभर एक गिलास पानी में कुछ बादाम और अखरोट भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि बादाम और अखरोट का छिलका निकालकर खाएं, क्योंकि छिलके इनके पोषक तत्वों का अवशोषण नहीं करने देते हैं।
ये भी पढ़ें- चौलाई के साग के 4 चमत्कारी फायदे, दिल की ये ‘दवा’ खून भी बढ़ाएगी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
9 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
13 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
14 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
19 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines