AC Can Increase The Risk In Summer: अभी भी भयंकर गर्मी का मौसम चल रहा है। इसी कारण हर घर में एसी का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है, लेकिन इससे पहले ये जानना बहुत जरूरी है कि लगातार एसी नहीं चलाना चाहिए। क्योंकि इन दिनों बढ़ती गर्मी के चलते एसी में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में आग लगने के मामलों ने कई लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसलिए एसी चलाते समय सावधान रहने की बहुत जरूरत है।
AC भी एक मशीन है और जाहिर सी बात है चलता है तो गर्म भी होता है, लेकिन इस बीच एसी को आराम की जरूरत होती है। आप अगर 1 दिन में 12-13 घंटे एसी चलाते हैं तो बीच-बीच में बंद करके आराम देना चाहिए। क्योंकि अगर ऐसा नहीं करेंगे तो AC आपको काफी दिक्कत दे सकता है।
नॉनस्टॉप एसी न चलाएं
- AC के कंप्रेसर और कंडेनसर में दिक्कत से आग लगती है।
- गर्मी में अक्सर सभी घरों में एसी चलते हैं। कुछ घरों में पूरे दिन एसी नॉनस्टॉप चलता है।
- एसी लगातार चलने से मीटर पर भी लोड बढ़ता है।
- कंप्रेसर और कंडेनसर को लगातार काम करना पड़ता है, जिससे यह ज्यादा गर्म हो जाता है।
- अगर AC की बाहरी यूनिट के आसपास सही वेंटिलेशन नहीं है, तो गर्मी बाहर नहीं निकल पाती है।
- ढीले कनेक्शन न होने से शॉर्ट सर्किट का AC की वायरिंग में कोई खराबी या खतरा बढ़ जाता है।
- बिजली का बार-बार आना-जाना कंप्रेसर-कंडेनसर पर बुरा असर डालता है।
- गैस लीक होने से या गैस कम होने से कंडेनसर और कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है जिससे वह ज्यादा गर्म होने लगता है।
बचाव कैसे करें
- लगातार AC न चलाएं। हर 5-6 घंटे बाद 20-25 मिनट के लिए बंद कर दें।
- ज्यादा गर्मी पड़ने पर AC के कंप्रेसर को छांव में रखें।
- कंप्रेसर और कंडेनसर यूनिट के आसपास सही तरीके से वेंटिलेशन हो यानी वहां हवा आती हो, ताकि यूनिट ज्यादा गर्म न हो।
- सर्विस में कूलिंग कॉइल्स सफाई जरूर कराएं। सर्विस में कूलिंग फैन की भी जांच करें। अगर इसमें कोई समस्या हो तो उसे तुरंत ठीक करवाएं।
- सीजन में एक सर्विस के बाद हर 10 दिन बाद AC फिल्टर साफ करें।
- AC को इलेक्ट्रिक करंट देने वाली वायरिंग की जांच करवाएं। जरूरत पड़ने पर बदलें।
- अच्छी क्वालिटी के सॉकेट और प्लग का इस्तेमाल करें। कॉपर की कॉइल वाला AC ही लें।
ये भी पढ़ें- Heat Wave में थोड़ी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, हेल्थ एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
3 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
6 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
10 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
13 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines