Ahoi Ashtami Bhog Recipe: अहोई अष्टमी या अहोई आठे का व्रत करवा चौथ के बाद रखा जाता है. इस व्रत को मां अपनी संतान की दीर्घायु के लिए रखती हैं. माना जाता है कि इस व्रत को यदि मां पूरे मनोभाव से रखे तो बच्चे की सेहत हमेशा अच्छी रहती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है सो अलग. इस साल 13 अक्टूबर, सोमवार को अहोई अष्टमी का व्रत (Ahoi Ashtami Vrat) रखा जा रहा है. इस व्रत में अहोई माता की पूजा की जाती है. पूजा के पश्चात अहोई माता को कुछ खास चीजों का भोग लगता है और घर के लिए प्रसाद तैयार किया जाता है. यहां जानिए अहोई माता को किन चीजों का भोग लगाना शुभ होता है और भोग के लिए किस तरह मीठे गुलगुले तैयार किए जाते हैं. मीठे गुलगुले को कई लोग मीठे पुए भी कहते हैं. यहां आपके लिए मीठे गुलगुले की खास रेसिपी दी जा रही है.
अहोई अष्टमी का भोग | Ahoi Ashtami Bhog
दूध से बनी मिठाइयां – अहोई अष्टमी पर खासतौर से दूध से मिठाइयां तैयार की जाती हैं और अहोई माता को भोग स्वरूप अर्पित की जाती हैं. दूध से बनी खीर या रस मलाई अहोई अष्टमी के भोग में शामिल की जा सकती है.
कढ़ी चावल – अहोई माता (Ahoi Mata) को अहोई अष्टमी पर कढ़ी चावल का भोग भी लगाया जाता है. यह सात्विक भोजन है.
सूजी का हलवा – अहोई माता के लिए सूजी का हलवा तैयार किया जा सकता है. इस हलवे को सूजी, घी और चीनी से बनाया जाता है.
सिंघाड़े- भोग में कुछ फल चढ़ाए जा सकते हैं. सिंघाड़े को खासतौर से अहोई अष्टमी की भोग सामग्री में शामिल करते हैं.
आटे के गुलगुले – मीठे गुलगुले आटे से तैयार किए जाते हैं और अहोई अष्टमी के भोग में चढ़ाते हैं.
यह भी पढ़ें – आटे में इस एक चीज को मिलाकर लगा लिया फेस पैक तो निकल जाएगी त्वचा की गंदगी, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने शेयर किया नुस्खा
मीठे गुलगुले बनाने की रेसिपी (Meethe Gulgule Recipe)
गुलगुले बनाने की सामग्री
गेंहू का आटा – 2 कप
गुड़ या चीनी – आधा कप
पानी – डेढ़ कप या घोल बनाने जितना
सौंफ – आधा चम्मच
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
तेल – तलने के लिए
बेकिंग सोडा – ऑप्शनल
गुलगुले बनाने की विधि
- गुलगुले बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा डालें और पानी मिलाकर घोल तैयार करें. ध्यान रहे कि घोल बहुत ज्यादा पतला या गाढ़ा ना हो.
- घोल बन जाए तो बाकी सभी सामग्री डाल दें. इस तैयार घोल को 15 मिनट के लिए अलग छोड़ दें. गुलगुले ज्यादा फूलें
- इसके लिए आप इसमें बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं.
- अब आंच पर तेल गर्म करने के लिए रख दें.
- आटे के घोल को चम्मच में लें और इसे सीधा कढ़ाही में डालें.
- मोटे-मोटे गोल गुलगुले तेल में तबतक तलें जबतक कि ये पककर सुनहरे ना हो जाएं.
- अब इन गुलगुलों को छानकर निकाल लें.
- गुलगुले एकदम मुलायम और टेस्टी बनेंगे.
यह भी पढ़ें – नाभि पर कौन सा तेल लगाना सबसे अच्छा है? एक्सपर्ट ने बताया किस ऑयल की 2 बूंदों से हट जाएंगे चेहरे के दाने
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
9 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
11 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
12 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
14 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
14 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
14 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
16 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
17 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines