Health Tips: 30 की उम्र पार करने वाले ज्यादातर पुरुषों के लिए यह एक ऐसा पड़ाव होता है, जब उनकी हेल्थ बहुत जरूरी हो जाती है। इसलिए सेहत से जुड़ी हर चीज को लेकर सावधान रहना चाहिए। पुरुष को इस उम्र मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। इसे रोकने के लिए, पुरुषों को हफ्ते में कम से कम दो बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी चाहिए। वेटलिफ्टिंग जैसी गतिविधियां मांसपेशियों की ताकत बढाती है। इसके साथ ही आप प्रोटीन से भरपूर आहार, जैसे कि लीन मीट, डेयरी, फलियां और नट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं आप किन-किन तरीकों से अपना ध्यान रख सकते हैं।
इन्हें करें डाइट में करें शामिल
विटामिन डी3
अगर आप रोज विटामिन डी3 से भरपूर डाइट लेते हैं, तो ये आपको हेल्दी रखने में मदद करता है। दूध के अलावा विटामिन D3 का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत सूरज की रोशनी है। आपके शरीर को सुबह 15 से 20 मिनट सूरज की रोशनी की जरूरत होती है। साथ ही सैल्मन, मैकेरल के सेवन से विटामिन D3 की कमी को पूरा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan की तरह आप भी छोड़ें सिगरेट, जानें इस बुरी आदत से कैसे छुड़ाएं पीछा?
ओमेगा-3 फैटी एसिड
उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त भी कमजोर होने लगती है इसलिए दिमाग को तेज रखने के लिए आप अपनी डाइट में हर रोज 250 से 500 मिलीग्राम ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही सैल्मन, सार्डिन, अलसी, चिया के बीज को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
मैग्नीशियम
30 की उम्र में मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए मैग्नीशियम बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको रोजाना 400 से 420 मिग्रा मैग्नीशियम लेना चाहिए। कद्दू के बीज में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
जिंक
बढ़ती उम्र के साथ-साथ पुरुषों के शरीर में भी हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में हार्मोनल बैलेंस बनाने के लिए आप अपनी डाइट में हर रोज 11 मिग्रा जिंक शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप सीप, बीफ, कद्दू के बीज और छोले का सेवन करें।
विटामिन बी6, बी12 और बी9
शरीर को हेल्दी बनाए रखने से के लिए विटामिन बी6, बी12 और बी9 की जरूरत होती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में साबुत अनाज, अंडे, मांस, पत्तेदार साग और सब्जियां शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट के लिए डाइट में शामिल करें 5 बीज, शरीर को छू भी नहीं पाएगी सर्दी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
9 mins agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
1 hr agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
2 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
2 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
3 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
6 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
7 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
8 hrs agoक्या आपको पता है नूडल्स सबसे पहले कहां बनाए गए थे? जानिए दिलचस्प कहानी
10 hrs agoघर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines