Health Tips: 30 की उम्र के पुरुषों को रखना चाहिए अपना खास ध्यान, इन चीजों को करें डाइट में शामिल

Health Tips: 30 की उम्र पार करने वाले पुरुषों को अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल कर सकते हैं।

Health Tips

30 की उम्र में पुरुष रखें अपना खास ख्याल

विज्ञापन

Health Tips: 30 की उम्र पार करने वाले ज्यादातर पुरुषों के लिए यह एक ऐसा पड़ाव होता है, जब उनकी हेल्थ बहुत जरूरी हो जाती है। इसलिए सेहत से जुड़ी हर चीज को लेकर सावधान रहना चाहिए।  पुरुष को इस उम्र मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। इसे रोकने के लिए, पुरुषों को हफ्ते में कम से कम दो बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी चाहिए। वेटलिफ्टिंग जैसी गतिविधियां मांसपेशियों की ताकत बढाती है। इसके साथ ही आप प्रोटीन से भरपूर आहार, जैसे कि लीन मीट, डेयरी, फलियां और नट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं आप किन-किन तरीकों से अपना ध्यान रख सकते हैं।

इन्हें करें डाइट में करें शामिल

विटामिन डी3

विज्ञापन

अगर आप रोज विटामिन डी3 से भरपूर डाइट लेते हैं, तो ये आपको हेल्दी रखने में मदद करता है। दूध के अलावा विटामिन D3 का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत सूरज की रोशनी है। आपके शरीर को सुबह 15 से 20 मिनट सूरज की रोशनी की जरूरत होती है। साथ ही सैल्मन, मैकेरल के सेवन से विटामिन D3 की कमी को पूरा कर सकते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

विज्ञापन

उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त भी कमजोर होने लगती है इसलिए दिमाग को तेज रखने के लिए आप अपनी डाइट में हर रोज 250 से 500 मिलीग्राम ओमेगा-3 फैटी एसिड शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही सैल्मन, सार्डिन, अलसी, चिया के बीज को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मैग्नीशियम

विज्ञापन

30 की उम्र में मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए मैग्नीशियम बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको रोजाना 400 से 420 मिग्रा मैग्नीशियम लेना चाहिए। कद्दू के बीज में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

जिंक

विज्ञापन

बढ़ती उम्र के साथ-साथ पुरुषों के शरीर में भी हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में हार्मोनल बैलेंस बनाने के लिए आप अपनी डाइट में हर रोज 11 मिग्रा जिंक शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप सीप, बीफ, कद्दू के बीज और छोले का सेवन करें।

विटामिन बी6, बी12 और बी9

विज्ञापन

शरीर को हेल्दी बनाए रखने से के लिए विटामिन बी6, बी12 और बी9 की जरूरत होती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में साबुत अनाज, अंडे, मांस, पत्तेदार साग और सब्जियां शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ