Achari Paneer Recipe: क्या आप भी बार-बार एक तरह की पनीर रेसिपी बनाकर थक चुके हैं? अगर हां, तो अपने स्वाद में बदलाव करने के लिए या फिर महमान या किसी खास अवसर पर पनीर की एक नई रेसिपी ट्राय कर सकते हैं। आज हम आपके लिए अचारी पनीर रेसिपी लेकर आए हैं जो टेस्ट में टेस्टी और बनाने में काफी आसान है। आइए अचारी पनीर रेसिपी बनाने की विधि जानते हैं।
Achari Paneer Recipe Ingredients in Hindi
- सरसों का तेल (4 बड़े चम्मच)
- पनीर (400 ग्राम )
- तेजपत्ता (1)
- हरी मिर्च (2)
- मेथी (½ छोटा चम्मच)
- जीरा (2 छोटा चम्मच)
- प्याज (1¼ कप)
- सौंफ (2 छोटा चम्मच)
- राई (2 छोटा चम्मच)
- अदरक (1 बड़ा चम्मच)
- कलौंजी (1 छोटा चम्मच)
- लहसुन (1 बड़ा चम्मच)
- हल्दी (1 छोटा चम्मच)
- पानी (½ कप)
- टमाटर (3 कप)
- धनिया पत्ती
- काजू (¼ कप)
- जीरा पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- लाल मिर्च का अचार (1 बड़ा चम्मच)
- धनिया पाउडर (2 बड़े चम्मच)
- कश्मीरी मिर्च (1 बड़ा चम्मच)
- कसूरी मेथी (½ छोटा चम्मच)
- मिक्स अचार (1 बड़ा चम्मच)
Achari Paneer Recipe Making Process in Hindi
- अचारी पनीर बनाने के लिए गैस पर एक पैन रखें। इसमें सरसों का तेल डालकर गर्म कर लें। तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा, तेजपत्ता, राई, मेथी दाने, कलौंजी और सौंफ डालकर चटका लें। ये डिश के लिए जरूरी मसालों में से एक है।
- इसके बाद इसमें बारीक कटी प्याज डालकर भून लें। इसके बाद कटी अदरक, हरी मिर्च और लहसुन को भी छोटा-छोटा कटकर भून लें। इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर मिक्स करके भून लें।
- इसके बाद टमाटर और काजू को पीसा हुआ पेस्ट भी डालकर धीमी आंच पर पका लें। ऊपर तेल आने पर इसमें पानी डाल लें। इसके बाद लाल मिर्च या मिक्स अचार का मसाला निकालकर ग्रेवी में मिला दें। अचार को अपने अनुसार डाल लें। आप जितना तीखा पसंद करते हैं उतनी मात्रा में अचार डालें और 5 मिनट तक तेज आंच में पकाएं।
- अब पनीर को टुकड़ों में काटकर मिक्स कर दें। इसमें कसूरी मेथी डालकर दो मिनट पकाएं और गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें। इस तरह से अचारी पनीर रेसिपी तैयार हो जाएगी।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
10 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
12 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
13 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
15 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
15 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
16 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
17 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
18 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त