Reuse AC Water for these Household Chores: एसी का यूज अब काफी बढ़ गया है। इसकी हवा लू वाले मौसम से लेकर मानसून की चिपचिपी गर्मी में अच्छी लगती है, क्योंकि एसी की हवा से रूम की सारी नमी गायब हो जाती है, इसलिए चिपचिपाहट नहीं लगती। जब भी एसी ऐसा करता है तो सोचा है, नमी कहां गायब होती है? यह नमी वही पानी है, जो आउटर के रास्ते एसी से बाहर निकलता है, जिस पानी को आप अक्सर बालटियों में भर-भरकर नाले में फेंकते हैं। वैसे तो यह बात सबको सिखाई जाती है कि पानी बचाना चाहिए, मगर एसी का पानी क्यों नहीं? आज हम आपको बताएंगे, इस पानी को बचाकर उसे रियूज करने का बेस्ट तरीका…
कैसे कर सकते हैं पानी का इस्तेमाल?
सबसे पहले तो जान लीजिए कि एसी से निकलने वाला पानी इंसान की सेहत के लिए ठीक नहीं है, इसलिए इसको पीने या खाने के काम में यूज न करें। इस पानी को किसी जानवर या पक्षी को भी न पिलाएं। इस पानी का इस्तेमाल घर के कई रोजमर्रा के घरेलू कामों में किया जा सकता है।
watering plants
पौधों के लिए
एसी का पानी आप घर में लगे पेड़- पौधों में डाल सकते हैं। यह पानी इनके लिए साफ और दोषमुक्त होता है। ऐसा करने से आप इस पानी का इस्तेमाल भी कर लेंगे और घर की टंकी का पानी भी बच जाएगा
ये भी पढ़ें-Side Effects of High Salt: शरीर में नमक की मात्रा बढ़ने पर दिखते हैं ये संकेत, कभी न करें नजरअंदाज
बर्तन धोएंएसी के पानी का इस्तेमाल आप बर्तन धोने के लिए कर सकते हैं। घरों में रोज दिनभर में कितने गंदे बर्तन निकल जाते हैं। ऐसे में बार-बार आप साफ पीने लायक पानी का यूज न करके इस पानी से बर्तनों को साफ कर सकते है। यह पानी बर्तनों के लिए सेफ है। आप चाहे तो अंत में थोड़े टंकी के पानी से बर्तनों को खंगाल सकते हैं।
clothes washing
कपड़े धोएं
कपड़े धोने के लिए इस पानी को दूसरे पानी के साथ मिक्स किया जा सकता है। इस पानी को वॉशिंग मशीन में साफ पानी के साथ मिलाकर कपड़ों पर पहली वॉश दे सकते हैं। इस पानी में कपड़े डुबोकर रखे जा सकते हैं। अक्सर कपड़ों को साबुन के पानी के बाद भी साफ पानी से 2 बार निकाला जाता है तो इस लिहाज से एसी का पानी कपड़ों के लिए हानिकारक नहीं होगा।
toilet cleaning
टॉयलेट क्लीनिंग
टॉयलेट की सफाई में इस पानी को आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सबसे बेहतरीन तरीका है, एसी के पानी का रियूज करने का। आप अपनी टॉयलेट सीट के लिए साफ पानी की जगह इसे रिप्लेस कर सकते हैं। यही नहीं, आप इस पानी को बचाकर टॉयलेट में बार-बार फ्लश यूज करने की जगह भी डाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Cancer Causes: कॉफी से बढ़ता है कैंसर का खतरा, जानें क्या कहती है रिसर्च?
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
3 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
17 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
18 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
20 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
20 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
23 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
1 day agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines