Reuse AC Water: एसी से टपकने वाले पानी का ऐसे करें इस्तेमाल, बंद कर देंगे फेंकना

Reuse AC Water: आज के समय में हर किसी के घर में एसी है। वहीं एसी के आउटर से पानी निकलने की समस्या से हर कोई परेशान है। लोग बार-बार इस पानी को फेंकते हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, क्योंकि यह पानी आपके बड़े काम आएगा। जानिए किन कामों में हो सकता है एसी से निकले पानी का यूज…

AC Water Uses

AC Water Uses

Reuse AC Water for these Household Chores: एसी का यूज अब काफी बढ़ गया है। इसकी हवा लू वाले मौसम से लेकर मानसून की चिपचिपी गर्मी में अच्छी लगती है, क्योंकि एसी की हवा से रूम की सारी नमी गायब हो जाती है, इसलिए चिपचिपाहट नहीं लगती। जब भी एसी ऐसा करता है तो सोचा है, नमी कहां गायब होती है? यह नमी वही पानी है, जो आउटर के रास्ते एसी से बाहर निकलता है, जिस पानी को आप अक्सर बालटियों में भर-भरकर नाले में फेंकते हैं। वैसे तो यह बात सबको सिखाई जाती है कि पानी बचाना चाहिए, मगर एसी का पानी क्यों नहीं? आज हम आपको बताएंगे, इस पानी को बचाकर उसे रियूज करने का बेस्ट तरीका…

कैसे कर सकते हैं पानी का इस्तेमाल?

सबसे पहले तो जान लीजिए कि एसी से निकलने वाला पानी इंसान की सेहत के लिए ठीक नहीं है, इसलिए इसको पीने या खाने के काम में यूज न करें। इस पानी को किसी जानवर या पक्षी को भी न  पिलाएं। इस पानी का इस्तेमाल घर के कई रोजमर्रा के घरेलू कामों में किया जा सकता है।

watering plants

watering plants

पौधों के लिए

एसी का पानी आप घर में लगे पेड़- पौधों में डाल सकते हैं। यह पानी इनके लिए साफ और दोषमुक्त होता है। ऐसा करने से आप इस पानी का इस्तेमाल भी कर लेंगे और घर की टंकी का पानी भी बच जाएगा

utensil wash

बर्तन धोएंएसी के पानी का इस्तेमाल आप बर्तन धोने के लिए कर सकते हैं। घरों में रोज दिनभर में कितने गंदे बर्तन निकल जाते हैं। ऐसे में बार-बार आप साफ पीने लायक पानी का यूज न करके इस पानी से बर्तनों को साफ कर सकते है। यह पानी बर्तनों के लिए सेफ है। आप चाहे तो अंत में थोड़े टंकी के पानी से बर्तनों को खंगाल सकते हैं।

clothes washing

clothes washing

कपड़े धोएं

कपड़े धोने के लिए इस पानी को दूसरे पानी के साथ मिक्स किया जा सकता है। इस पानी को वॉशिंग मशीन में साफ पानी के साथ मिलाकर कपड़ों पर पहली वॉश दे सकते हैं। इस पानी में कपड़े डुबोकर रखे जा सकते हैं। अक्सर कपड़ों को साबुन के पानी के बाद भी साफ पानी से 2 बार निकाला जाता है तो इस लिहाज से एसी का पानी कपड़ों के लिए हानिकारक नहीं होगा।

toilet cleaning

toilet cleaning

टॉयलेट क्लीनिंग

टॉयलेट की सफाई में इस पानी को आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सबसे बेहतरीन तरीका है, एसी के पानी का रियूज करने का। आप अपनी टॉयलेट सीट के लिए साफ पानी की जगह इसे रिप्लेस कर सकते हैं। यही नहीं, आप इस पानी को बचाकर टॉयलेट में बार-बार फ्लश यूज करने की जगह भी डाल सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ