News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Abu Dhabi New Project: आप अगर अपने देश में गर्मियों में घूमते होंगे तो 100 बार सोचते होंगे कि किस जगह पर जाना है और कहां नहीं क्योंकि भयंकर गर्मी इंसान को घर से निकलने नहीं देती। बस उस समय चाहिए होता है एसी। अबू धाबी में आपको ये सुविधा बहुत जल्द मिलने वाली है। यूएई के पीएम शेख मोहम्मद बिन राशिद ने दुबई वॉक मास्टर प्लान को अपनी मंजूरी दे दी है। बता दें, इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है इसमें दुबई वॉक मास्टर प्लान के बारे में जानकारी दी गई है। इस प्लान के पूरा होने की उम्मीद 2026 तक है। इस प्लान को दुबई 2040 अर्बन मास्टर प्लान के साथ जोड़ा गया है। दुबई वॉक मास्टर प्लान से अल जाफिलिया, अल मनखूल, अल करामा, अल सतवा, जबील 1, जबील 2, डीआईएफसी और डीडब्ल्यूटीसी में अल रस के क्षेत्रों को फायदा मिलेगा। यहां एक नेटवर्क बनाया जा रहा है जिसमें ऊंचे और एयर-कंडीशनड फुटपाथ भी होंगे। इस परियोजना का नाम दुबई वॉक है और यह अभी शुरुआती दौर में है। इसके तहत पूरे दुबई में कुल 6,500 किमी (लगभग 4,000 मील) लंबे पैदल रास्ते बनाए जाएंगे।

यह परियोजना 110 पैदल पुलों और अंडरपासों के विकास को भी शामिल करेगी ताकि कनेक्टिविटी बढ़े। इसमें पैदल रास्ते, समुद्र किनारे वॉक, ग्रामीण और पर्वतीय ट्रेल्स, और शहरी वॉकवे होंगे। ये बुर्ज खलीफा और म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर जैसी प्रमुख जगहों को जोड़ेंगे। म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर के पास एक आकर्षक ऊंचा पैदल रास्ता बनाया जाएगा जिसे “फ्यूचर लूप” नाम दिया गया है। इसमें एयर-कंडीशनिंग की सुविधा होगी जिससे लोग पूरे साल आराम से चल सकेंगे।
यह जगह ठंडी हवा देने के साथ-साथ और भी कई सुविधाएं देगी। इस रास्ते पर दुकानें, कैफे और बाहर बैठने की जगहें भी होंगी जिससे लोग हर मौसम में आराम कर सकेंगे और इस जगह का आनंद ले सकेंगे। साथ ही दीवारें साउंड प्रूफ होने की वजह से ये जगह शांति और सुकून से भरी होगी जिससे पैदल यात्री शहर के शोर से दूर रहेंगे।
यह भी पढें: बेंगलुरु के ये 5 स्पॉट्स हैं आपकी इंस्ट्राग्राम पोस्ट के लिए बेस्ट लोकेशंस
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।