Abhishek Sharma Lifestyle: क्रिकेटर अभिषेक शर्मा एशिया कप (Asia Cup) में भारत के उभरते सितारे के रूप में नजर आए हैं. अभिषेक शर्मा ने अपनी जर्नी को लेकर कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि, सफल क्यूंकि सब्र बहुत है. अभिषेक U-19 वर्ल्ड कप के बाद पंजाब सीनियर टीम का हिस्सा बने थे और युवराज सिंह में उन्हें अपना मेंटोर मिला था. यहां से अभिषेक आगे ही बढ़ते रहे हैं. अभिषेक के पिता, राजकुमार शर्मा ने एशिया कप शुरू होने से पूर्व एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने बेटे की दिनचर्या के बारे में बताया था. आप भी जानिए अभिषेक शर्मा का डेली रूटीन किस तरह का है.
अभिषेक शर्मा का डेली रूटीन
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा टाइमटेबल के अनुसार सब किया करते हैं. टाइमटेबल युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का दिया हुआ था जिसमें साफ लिखा था कि सुबह 4 बजे उठना होगा, इसके बाद आधे घंटे मेडिटेशन करनी होगी, 45 मिनट ठंडे पानी में स्विमिंग करनी होगी और उसके बाद जिम जाना होगा. इसके बाद ही अभिषेक ग्राउंड पर जा सकते थे. ये सभी अभिषेक ने पूरी लगन के साथ पूरा किया और करते आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें – Suryakumar Yadav नहीं बल्कि एशिया कप खेल रही टीम के यह खिलाड़ी हैं सबसे अमीर, इतनी है नेट वर्थ
अभिषेक के पिता का कहना था कि अभिषेक सुबह 7 बजे तक इस रूटीन को पूरा करने के बाद ही मैदान पर उतरते हैं. जब गेंदबाज अभिषेक की तरफ गेंद फेंकते हैं तब अभिषेक का कोंस्ट्रेशन लेवल इतना ज्यादा होता है जिसका कोई ठिकाना नहीं, जोकि इस रूटीन की ही बदौलत है.
जिम में ऐसा होता है अभिषेक का रूटीन
अभिषेक शर्मा का एथलेटिक शरीर और मस्कुलर फ्रेम उनके गेम को टॉप नॉच बनाता है. अभिषेक एक के बाद एक बाउंडरी लगाने में सफल होते हैं जिसके पीछे उनकी फिटनेस (Abhishek Sharma Fitness) का बड़ा हाथ है.
अभिषेक शर्मा जिम में वेट ट्रेनिंग पर ध्यान देते हैं. इससे उनकी लोअर बॉडी और कोर की अच्छी एक्सरसाइज भी हो जाती है. वेट लिफ्ट करने के अलावा अभिषेक के रूटीन में एजिलिटी और स्पीड बढ़ाने वाली एक्सरसाइज भी हैं, रिएक्शन बेस्ड एक्सरसाइज हैं और क्विक फुटवर्क एक्सरसाइज हैं जो अभिषेक के गेम को बेहतर बनाने में उनकी मदद करती हैं.
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
17 mins agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 hr agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 hr agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
4 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
18 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
22 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines