Juice Benefits: एबीसी जूस-सेब, चुकंदर और गाजर को मिलाकर तैयार किया जाता है और रोज इसे खाली पेट पीने से आपका शरीर हेल्दी रहता है। एबीसी जूस आपकी त्वचा को बेहतर बनाने, आपकी एनर्जी बढ़ाने और आपके शरीर को डिटॉक्स करने में आपकी मदद कर सकता है। सेब में विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जबकि गाजर में बीटा-कैरोटीन और चुकंदर ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए यह जूस सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसके क्या क्या फायदे हो सकते हैं।
एनर्जी लेवल को बढ़ाता है
ABC जूस नेचुरल तरीके से एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही आपके पूरे दिन एक्टिव रखने में मदद करता है। सेब और गाजर से शरीर को नेचुरल शुगर मिलता है। वहीं, चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट मांसपेशियों और दिमाग में ब्लड फ्लो को ठीक करता है। इसके अलावा यह शरीर में कैफीन की कमी को पूरा करता है और पूरे दिन आपकी एनर्जी को बनाए रखने में मदद कर सकता है। ये एक बेहतरीन प्री-वर्कआउट ड्रिंक भी है।
वजन घटाने में करता है मदद
अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो इस जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ABC जूस में कैलोरी कम होती है और फाइबर भरपूर होता है, जिससे आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होगा और आप अनहेल्दी खाने से बच सकेंगे। ये डाइजेशन में भी मदद करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर रखता है। चुकंदर में ऐसे यौगिक भी होते हैं जो शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे आपका फैट आसानी से बर्न होता है।
ये भी पढ़े- जायफल रखेगा आपकी नींद को हेल्दी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
हार्ट को रखता है हल्दी
एबीसी जूस सिर्फ टेस्टी ही नहीं बल्कि आपके हाथ को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।2022 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार,क्लाउडी एप्पल जूस के सेवन हार्ट से जुड़ी कई बीमारियां दूर रहती हैं। इसके साथ ही यह कैंसर के खतरे को भी काम करने में मदद कर सकता है। वहीं, चुकंदर ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद हाई नाइट्रोजन ब्लड वेसल्स को आराम देता है। गाजर और सेब पोटेशियम और पेक्टिन से भरपूर होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को काम करता है, जिससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है।
ये भी पढ़े- बासी रोटी से बेहतर नाश्ता कोई नहीं, 3 फायदे! जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
8 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
9 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
10 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
12 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
13 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
15 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
17 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines