हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aate Ki Sabji Recipe: आटे की रोटी ही नहीं सब्जी भी खाएं, इस आसान विधि से करें तैयार

विज्ञापन
Aate Ki Sabji Recipe

Aate Ki Sabji Recipe: आपने आटे की रोटी तो हमेशा ही खाई होगी, लेकिन क्या कभी आटे की सब्जी खाई है। अगर नहीं तो ये रेसिपी आपके लिए ही हैं।

जी हां, आज हम आपके लिए आटे की सब्जी की रेसिपी लेकर आएं हैं, जिससे आप मजेदार आटे की सब्जी को झट से बना सकते हैं और इसको बनाने में आपका ज्यादा टाइम भी नहीं जाएगा, तो चलिए जान लेते हैं, आसान रेसिपी।

आटे की सब्जी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

गेहूं का आटा- 4 कप, टमाटर- 4, दही- 1 कप, हरी मिर्च- 4-5, हरा धनिया- 3-4 टेबलस्पून, जीरा- 1/4 टी स्पून, हल्दी- 1/2 टी स्पून, धनिया पाउडर- 1 टी स्पून, लाल मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून, काली मिर्च- 1/2 टी स्पून, कसूरी मेथी- 1 टी स्पून, हींग- 1 चुटकी, अदरक- 1 इंच टुकड़ा, बड़ी इलायची- 1, लौंग- 3-4, तेजपत्ता- 1, तेल- 1 कटोरी (जरूरत के मुताबिक), नमक- स्वादानुसार

विज्ञापन

बनाने की विधि

आटे की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में गेहूं का आटा लेकर छान लें। इसके बाद आटे को गूंथ लें। इसके बाद इस आटे को ढककर रख दें। इसके बाद इस आटे को एक बॉउल में लेकर धो लें। इसके बाद आटे के छलनी में रख दें।

इसके बाद इसे किसी गोल आकार वाली चीज से दबा लें। (ऐसा करने से आटे में बचा हुआ पानी निकल जाएगा)। इसके बाद इसके छोटे-छोटे आयताकार टुकड़े कर लें। इसके बाद एक बॉउल में पानी गर्म कर लें और जब उसमें उबाल आ जाएं, तो इसमें आटे के टुकड़े डाल दें।

विज्ञापन

इसके बाद जब ये पक जाएं, तो इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर इसे पका लें और उसमें आटे के उबले टुकड़े डालकर उन्हें डीप फ्राई करें। इसके बाद जब टुकड़े सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें एक प्लेट में निकालर रख दें।

अब एक दूसरी कड़ाही लेकर उसमें 2 टेबलस्पून तेल डालकर गर्म कर लें और जब यह गर्म हो जाएं, तो इसमें खड़े मसाले बड़ी इलायची, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, हींग आदि डालकर कुछ देर तक भून लें। इसके बाद इसमें टमाटर और अदरक, हरी मिर्च पीसकर डाल लें और इसे पका लें।

विज्ञापन

फिर इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डालकर इसे पका लें। और इसके बाद इसमें ही मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें डीप फ्राई किए हुए आटे के टुकड़े और स्वादानुसार नमक मिला दें और करीब 1-2 मिनट तक पका लें। इसके बाद आप गैस बंद कर सकते हैं। और इसे गर्मागर्म परोस सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola