Dark Circles Remedies: कई बार आंखों के नीचे जरूरत से ज्यादा काले घेरे नजर आने लगते हैं. हालांकि, इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिनकी वक्त पर पहचान करना जरूरी है. हालांकि, नींद की कमी, तनाव, मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल, गलत खानपान और शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी डार्क सर्कल नजर आने लगते हैं. अच्छी बात यह है कि सही देखभाल और कुछ प्राकृतिक तेलों की मदद से इन्हें धीरे-धीरे कम किया जा सकता है. हालांकि, पूरी तरह से खत्म करने के लिए आपको अपने आहार पर ध्यान देना होगा. इसके अलावा, हम आपको साथ दो ऐसे तेल साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से डार्क सर्कल को कम किया जा सकता है. इन तेल का इस्तेमाल सादा या दूसरी चीजों के साथ मिलाकर किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day Gifts: 500 रुपए से कम में आ जाएंगी लग्जरी जैसी ये चीजें, वैलेंटाइन्स पर गर्लफ्रेंड को करें गिफ्ट
डार्क सर्कल होने के कारण
- नींद पूरी ना होना
- शरीर में पानी की कमी
- ज्यादा स्क्रीन टाइम
- एलर्जी या आंखों को बार-बार रगड़ना
- एनीमिया होना
आंखों के नीचे काले घेरे कैसे कम करें?
आप डार्क सर्कल को कम करने के लिए बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह स्किन को पोषण देने का काम करता है और पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करता है. हालांकि, इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, लेकिन आप हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.
कैसे करें?
- इसके लिए रात को सोने से पहले 3 बूंद तेल डालें.
- अब रिंग फिंगर की मदद से हल्के हाथों से आंखों के नीचे मसाज करें.
- रातभर लगा रहने दें और सुबह धो लें.
- आपको 3 से 4 हफ्तों में रिजल्ट दिख सकता है.
जैतून का तेल
जैतून का तेल ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद करता है और स्किन को पोषण देने का काम करता है. आप इससे हल्की मसाज कर सकते हैं, क्योंकि इससे आपको बहुत आराम मिलेगा.
कैसे करें?
- मसाज करने के लिए आप रात का वक्त चुनें.
- इसके लिए उंगली पर जैतून का तेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें.
डार्क सर्कल किसकी कमी से होता है?
तेल लगाने का फायदा तभी होगा, जब आप डार्क सर्कल आने की असल वजह जान पाएंगे. कई बार शारीरिक कमजोरी होने पर डार्क सर्कल की समस्या होना शुरू हो जाती है. अगर आपके अंदर विटामिन सी की कमी है तो आपको डार्क सर्कल की समस्या होती रहेगी. इसलिए अपने आहार में विटामिन सी को शामिल करें.
इसे भी पढ़ें- क्या मटन को नींबू से धोना चाहिए? यहां जानिए पकाने से पहले बदबू दूर करने का ये परफेक्ट तरीका
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
11 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
15 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
15 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
23 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines