आंखों के नीचे काले घेरे कैसे कम करें? यहां जानिए किस तेल का इस्तेमाल करने से होता है फायदा 

Dark Circles Home Remedies: अगर आपके आंखों के नीचे जरूरत से ज्यादा काले घेरे नजर आने लगे हैं तो हम आपके साथ कुछ ऐसे नुस्खे साझा कर रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है. 

Dark Circles Home Remedies

आंखों के नीचे काले घेरे कैसे कम करें? Image Credit- News24

Dark Circles Remedies: कई बार आंखों के नीचे जरूरत से ज्यादा काले घेरे नजर आने लगते हैं. हालांकि, इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिनकी वक्त पर पहचान करना जरूरी है. हालांकि, नींद की कमी, तनाव, मोबाइल और लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल, गलत खानपान और शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी डार्क सर्कल नजर आने लगते हैं. अच्छी बात यह है कि सही देखभाल और कुछ प्राकृतिक तेलों की मदद से इन्हें धीरे-धीरे कम किया जा सकता है. हालांकि, पूरी तरह से खत्म करने के लिए आपको अपने आहार पर ध्यान देना होगा. इसके अलावा, हम आपको साथ दो ऐसे तेल साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से डार्क सर्कल को कम किया जा सकता है. इन तेल का इस्तेमाल सादा या दूसरी चीजों के साथ मिलाकर किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

डार्क सर्कल होने के कारण

  • नींद पूरी ना होना 
  • शरीर में पानी की कमी
  • ज्यादा स्क्रीन टाइम
  • एलर्जी या आंखों को बार-बार रगड़ना
  • एनीमिया होना 

आंखों के नीचे काले घेरे कैसे कम करें? 

आप डार्क सर्कल को कम करने के लिए बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह स्किन को पोषण देने का काम करता है और पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद करता है. हालांकि, इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, लेकिन आप हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. 

कैसे करें?

  • इसके लिए रात को सोने से पहले 3 बूंद तेल डालें.
  • अब रिंग फिंगर की मदद से हल्के हाथों से आंखों के नीचे मसाज करें.
  • रातभर लगा रहने दें और सुबह धो लें.
  • आपको 3 से 4 हफ्तों में रिजल्ट दिख सकता है. 

जैतून का तेल

जैतून का तेल ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद करता है और स्किन को पोषण देने का काम करता है. आप इससे हल्की मसाज कर सकते हैं, क्योंकि इससे आपको बहुत आराम मिलेगा. 

विज्ञापन

कैसे करें?

  • मसाज करने के लिए आप रात का वक्त चुनें.
  • इसके लिए उंगली पर जैतून का तेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें.

डार्क सर्कल किसकी कमी से होता है?

तेल लगाने का फायदा तभी होगा, जब आप डार्क सर्कल आने की असल वजह जान पाएंगे. कई बार शारीरिक कमजोरी होने पर डार्क सर्कल की समस्या होना शुरू हो जाती है. अगर आपके अंदर विटामिन सी की कमी है तो आपको डार्क सर्कल की समस्या होती रहेगी. इसलिए अपने आहार में विटामिन सी को शामिल करें.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ