इस चुभती गर्मी में कैसे बनाएं सबसे शानदार आमरस? यहां जानिए सबसे आसान तरीका

Aamras Recipe: क्या आपका भी इस चुभती गर्मी में आमरस खाने का बड़ा मन कर रहा है, लेकिन आपको बाहर नहीं बल्कि घर पर ही इसे साफ-सफाई से बनाना है? आइए जानते हैं सबसे आसान तरीका.

Mango Juice Recipe

आमरस कैसे बनाएं?

How To Make Aamras At Home: जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, बाजार में रसीले आम की खुशबू हर तरफ फैल जाती है और इसी के साथ याद आता है ठंडा-ठंडा आमरस. यह एक ऐसी पारंपरिक मिठाई है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी बड़े चाव से खाते हैं. आमरस न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि शरीर को ठंडक देने में भी मदद करता है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. अगर आप भी इस गर्मी में कुछ खास और रिफ्रेशिंग बनाना चाहते हैं, तो आमरस एक परफेक्ट ऑप्शन है जो मिनटों में तैयार होकर आपकी इस क्रेविंग को दूर कर सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

आमरस बनाने के लिए जरूरी सामग्री Homemade Aamras Easy Method

  • पके हुए आम लगभग 1 किलो (जितने ज्यादा मीठे, उतना अच्छा स्वाद).
  • चीनी1 कप या स्वादानुसार.
  • ठंडा दूध करीब ढाई कप जितने लोग उतना ज्यादा दूध
  • केसर-1/4 छोटा चम्मच.
  • आइस क्यूब्सध्यान रखें कि आम पूरी तरह पके और मुलायम हों, तभी आमरस का स्वाद बेहतर आएगा.

आमरस बनाने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका Aamras Kaise Banaye

  • सबसे पहले आम को अच्छी तरह धोकर छील लें और उसका गूदा निकाल लें.
  • गूदे को मिक्सर में डालें और उसमें चीनी मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें.
  • अब इसमें ठंडा दूध और केसर डालकर दोबारा ब्लेंड करें ताकि क्रीमी टेक्सचर आए.
  • अगर आमरस ज्यादा गाढ़ा लगे, तो थोड़ा और दूध मिलाकर उसे पतला कर सकते हैं.
  • तैयार आमरस को एक बर्तन में निकालकर कुछ देर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें.
  • सर्व करते समय ऊपर से आइस क्यूब्स डालें और चाहें तो थोड़े ड्राई फ्रूट्स से सजाकर पेश करें.

यह भी पढ़ें: बार-बार पेशाब लीक होना किस बीमारी का संकेत है? जानिए राहत के उपाय

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ