Aam Panna Recipe: तेज गर्मी से बचाएगा आम पन्ना, बनाने की विधि भी है बेहद आसान, जानें

Aam Panna Recipe

Aam Panna Recipe

Aam Panna Recipe: गर्मियों का मौसम हो और आम पन्ना की डिमांड ना हो, ऐसा तो शायद ही होता होगा। लू में आम पन्ना की खूब डिमांड होती है और ज्यादातर लोगों को ये बहुत पसंद आता है। साथ ही हाजमे से लेकर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल और भी कई चीजों में फायदा करता है, लेकिन आज भी कुछ लोगों को इसे बनाने की विधि नहीं पता है।

विज्ञापन

इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि आप घर पर आम पन्ना कैसे बना सकते हैं। साथ ही इसे बनाने में आपका ज्यादा टाइम भी नहीं लगेगा। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं आम पन्ना।

विज्ञापन

आम पन्ना बनाने के लिए जरूरी सामग्री

कच्चे आम- 03 (मीडियम साइज के), शक्कर- 150 ग्राम, पुदीना पत्ती- 1/2 कप पत्तियां, भुना जीरा पाउडर- 02 छोटे चम्मच, काला नमक- 02 छोटे चम्मच, काली मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच।

ऐसे बनाएं आम पन्ना (आम पन्ना बनाने की विधि)

आम पन्ना आप दो तरह से बना सकते हैं- पहला आम को कंडे की राख में भूनकर और दूसरा कच्चे आम को उबालकर।

विज्ञापन

कंडे की राख में भूनकर ऐसे बनाएं आम पन्ना

अगर आप इस तरह से आम पन्ना बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले कंडे लेना है और इसे जलाकर दहका लें। इसके बाद जब कंडे पूरी तरह से जल जाएं और इनकी राख बन जाए तो इन्हें तोड़ लें और इसके बीच में आमों को दबा लें। कम से कम 10 मिनट के बाद आम भुन जाएंगे और फिर इन्हें आग से बाहर निकाल लें। इसके बाद आम का गूदा निकाल लें और इसमें शक्कर, काला नमक और पुदीना के एक साथ मिला इसे अच्छे से पीस लें।

विज्ञापन

कच्चे आम को उबालकर ऐसे बनाएं आम पन्ना

इसके लिए आपको सबसे पहले आमों को अच्छे से साफ कर लेना है। इसके बाद आमों की छील लें और इनको बीच से काट लें और इनकी गुठली निकाल लें। इसके बाद आम के गूदे को थोड़े से पानी में उबाल लें। इसके बाद इसमें शक्कर, काला नमक और पुदीना के साथ इसे पीस लें। फिर इसमें ली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर मिक्स कर दें। आम पन्ना तैयार है अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ