Aam Ka Peda Recipe: गर्मियों का राजा आम सभी की पसंद होता है। इसे अलग-अलग तरह से लोग गर्मी में खाना पसंद करते हैं। किसी को इसका मैंगो शेक पसंद है तो कोई आम पन्ना का दीवाना है। आम की तमाम रेसिपी हैं जिनमें से एक आज हम आपके लिए लेकर आए हैं।
मिनटों में तैयार होने वाली मैंगो पेड़ रेसिपी आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे बनाना बेहद ही आसान है। आइए आम का पेड़ा कैसे बनाते हैं? इसके बारे में आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं।
Aam Ka Peda Ingredients in Hindi
- मैंगो प्यूरी (3 से 4 कप)
- मिल्क पाउडर (3 से 4 कप )
- बादाम (10 से 12)
- घी (3 चम्मच)
- चीनी (1/4 कप)
- फूड कलर (एक चुटकी)
- केसर (1 बड़ी चुटकी)
- कंडेंस्ड मिल्क (3 से 4 कप)
- इलायची पाउडर (1 बड़ी चुटकी)
- पिस्ता (सजाने के लिए)
- मेवे या चांदी का पन्ना (सजाने के लिए)
Mango Peda Recipe in Hindi
- सबसे पहले गैस पर एक पैन गर्म करने के लिए रखें।
- इसमें अब 1 चम्मच देसी घी गर्म कर लें।
- हल्की गैस करके इसमें कंडेंस मिल्क और मिल्क पाउडर मिक्स करें।
- दोनों को तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा ना हो जाए।
- इसके बाद एक प्लेट में इसे निकाल कर अलग रख दें।
- फिर से गैस पर पैन रखें और उसमें दो चम्मच घी डालें।
- इसमें मैंगो प्यूरी, केसर और इलायची पाउडर को डालकर चलाते हुए पका लें।
- गाढ़ापन आने के बाद इसमें प्लेट में अलग रखा मिल्क मिश्रण भी मिला दें।
- सभी को अच्छे से मिक्स करने के बाद धीमी आंच में गाढ़ा होने तक पकनें दें।
- अब इसे एक प्लेट में निकाल लें और हल्का गर्म होने के दौरान ही इसे गोल बॉल के तौर पर बना लें।
- आप पेड़े की तरह इसे आकार देकर बना लें।
- सजाने के लिए पिस्ता, केसर के धागे और मेवे या चांदी का पन्ना भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इस तरह से मैंगो पेड़ा बनकर तैयार है आप इसे फ्रीज में रखकर ठंडा करने के बाद भी सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
इस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
58 mins agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
2 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
18 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
18 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
19 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
21 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
23 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
23 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
23 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त