Aalu Halwa Recipe: सोमवार को भोलेनाथ को लगाएं 'आलू के हलवे' का भोग, जानें विधि

Aalu Halwa Recipe

Aalu Halwa Recipe

विज्ञापन

Aalu Halwa Recipe: आज सावन का पहला सोमवार है। बहुत सारे लोग सावन के सोमवार का व्रत करते हैं। सावन सोमवार में भोलेनाथ को मीठे का भोग लगाया जाता है। इसके लिए आलू का हलवा भी एक बेहतर ऑप्शन है। मीठे के शौकीनों को आलू का हलवा बेहद पसंद आता है।

साथ ही बच्चों से लेकर बड़ों तक इसकी डिमांड रहती है। आलू का हलवा बनाना बेहद आसान है और इसको बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है। इसलिए आज हम आपको आलू के हलवे की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बेहद आसान है। चलिए जान लेते हैं आलू के हलवे की रेसिपी…

विज्ञापन

Aalu Halwa बनाने के लिए जरुरी सामग्री

  • उबले आलू- 500 ग्राम
  • चीनी -1 कप
  • देसी घी- 4-5 बड़े चम्‍मच
  • कटे हुए सूखे मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता)- आवश्यकता अनुसार
  • सूखा नारियल कसा हुआ- आवश्यकता अनुसार
  • किशमिश- 10 से 15

आलू का हलवा बनाने की आसान विधि

  • आलू का हलवा बनाने के लिए आपको सबसे पहले आलू लेना है।
  • इसके बाद इन्हें अच्छे से धो लें।
  • अब आलू को उबलने के लिए रख दें।
  • जब आलू उबल जाएं, तो इन्हें छिल लें।
  • इसके बाद एक बाउल लें और आलू को अच्छे से मैश करें।
  • अब एक पैन लें और उसमें घी डालें।
  • इसके बाद जब घी गरम हो जाएं, तो इसमें आलू डालें।
  • अब आलू को अच्छे से भूनने दें।
  • इस दौरान आलू को लगातार चलाते रहें।
  • इसके बाद जब आलू घी छोड़ने लगे, तो इसमें चीनी मिला लें।
  • अब इसे लगातार चलाते रहे।
  • इसके बाद जब चीनी पूरी तरह घुल जाएं, तो इसमें किशमिश और सूखे मेवे डालें।
  • फिर इसे धीमी आंच पर पकने दें।
  • इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • फिर इसमें कद्दूकस किए नारियल का बुरक दें।
  • साथ ही आप अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स से इसे गार्निश भी कर सकते हैं।
  • अब आपका आलू का हलवा एकदम तैयार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ