Swimming Pool Safety: गर्मियों के मौसम में पैरेंट्स बच्चों को स्विमिंग सीखने के लिए या फिर सीखने के बाद स्विमिंग करने के लिए भेजते हैं. ठंडे-ठंडे पानी में स्विमिंग करना बच्चों को अच्छा भी लगता है और उनकी स्विमिंग स्किल्स बेहतर होती हैं सो अलग. लेकिन, स्विमिंग करते हुए कई बार बच्चे बीमार भी पड़ जाते हैं. ऐसा पानी में क्लोरिन या गंदगी होने के चलते भी होता है. इसी बारे में बताते हुए चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. राधिका सचदेव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि बच्चे को स्विमिंग पूल के कारण कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं और पैरेंट्स बच्चे की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए क्या कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – किस उम्र तक बच्चे का बिस्तर गीला करना नॉर्मल है? पीडियाट्रिशियन ने बताया डॉक्टर से कब करना चाहिए संपर्क
स्विमिंग पूल के पानी से बच्चे को कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं
पानी वाले इंफेक्शन – स्विमिंग पूल का पानी अगर साफ ना हो तो बच्चे को पानी वाले इंफेक्शंस हो सकते हैं, बच्चा अगर स्विमिंग पूल का पानी पी लेता है तो उसे डायरिया हो सकता है.
स्विमर्स इयर – बच्चे को कान का इंफेक्शन (Ear Infection) हो सकता है. अगर स्विमिंग पूल में कान में बड्स ना लगाए जाएं तो इससे पानी कान में जा सकता है और कान के दर्द और दिक्कतों का कारण बन जाता है.
स्किन इंफेक्शंस – स्विमिंग पूल के पानी से बच्चे को स्किन की दिक्कतें हो सकती हैं.
आई इंफेक्शन – स्विमिंग पूल का पानी आंख में चला जाए तो इस पानी से आंख के इंफेक्शन (Eye Infection) का खतरा बढ़ जाता है.
शुगर कम होना – अगर बच्चे ने कुछ खाया नहीं है और वह सुबह उठकर स्विम करने चला गया है तो उसका ब्लड शुगर कम हो जाता है.
डिहाइड्रेशन – बच्चे ने अगर पानी नहीं पिया है और वह स्विम करने गया है तो उसके शरीर में पानी की कमी हो सकती है.
सांस संबंधी दिक्कतें – बच्चे को व्हीजिंग जैसी श्वसन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. बच्चा स्विमिंग पूल के पानी में मौजूद क्लोरिन के फ्यूम्स से इस दिक्कत का शिकार हो सकता है.
पैरेंट्स को क्या करना चाहिए
- बच्चे को जिस स्विमिंग पूल में स्विम करने भेजा जा रहा है वहां यह जरूर देखें कि एक अच्छा लाइफगार्ड है या नहीं
- स्विमिंग पूल सर्टिफाइड है या नहीं इसकी जांच करें
- बच्चे को एकदम सुबह या शाम के समय भेजें जिस समय ज्यादा धूप ना हो
- बच्चे को स्विमिंग के अच्छे गियर्स दिलाएं जो उसकी आंखों और कानों को कवर करते हैं
- बच्चे को सनस्क्रीन लगाकर स्विमिंग करने भेजें
- बच्चा हाइड्रेटेड रहे इसीलिए उसके साथ पानी की बोतल भेजें
- घर आने के बाद बच्चे को खाना खिलाएं
- स्विमिंग पूल में जाने से पहले और स्विमिंग पूल से निकलने के बाद बच्चे को अच्छे से नहलाएं
- बच्चे के कान को सुखाना ना भूलें.
यह भी पढ़ें – बच्चे को 6 महीने से पहले क्यों नहीं देना चाहिए पानी? वजह जानकर आप कभी नहीं करेंगे ये भूल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 hr agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
3 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
3 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
6 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
20 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines