Relationship Tips: रिलेशनशिप में हमेशा बोलकर ही ब्रेकअप किया जाए जरूरी नहीं है. कई बार पार्टनर आपके साथ होते हुए भी आपके साथ नहीं होता. आज वह कहता है कि आपसे प्यार करता है और अगले दिन ब्रेकअप कर लेता है. लेकिन, एक रात में भला प्यार कैसे खत्म हो सकता है? असल में रिश्ता कई बार हफ्तों या महीनों पहले ही खत्म हो जाता है लेकिन पार्टनर एकदूसरे से कह नहीं पाते और जब आखिर में कहते हैं तबतक चीजें कई हद तक खराब हो चुकी होती हैं. इमोशनली व्यक्ति अपने आपको टूटा हुआ महसूस करता ही है, फिजिकली भी इस दर्द को झेलने की क्षमता खोने लगता है. ऐसे में जितना जल्दी समझ आ जाए की रिश्ता टूट रहा है उतना अच्छा है ताकि आगे चलकर और ज्यादा दर्द ना सहना पड़े और व्यक्ति को खुद से यह सवाल ना करना पड़े कि मुझे वक्त रहते कुछ समझ क्यों नहीं आया. यहां ऐसे ही 7 संकेतों का जिक्र किया जा रहा है जो बताते हैं कि ब्रेकअप (Break Up) होने वाला है.
ये 7 संकेत बताते हैं कि ब्रेकअप होने वाला है
भावनात्मक दूरी आ जाना
आप दोनों के बीच भावनात्मक दूरियां गहराने लगती हैं. एकदूसरे की खुशी और दुख से फर्क कम पड़ने लगता है और पार्टनर एकदूसरे को लेकर लापरवाह और उदासीन होने लगते हैं. ऐसा लगता है जैसे रिश्ते में इमोशंस बचे ही नहीं है.
बात करने में कमी आ जाना
पहले जिस तरह आप घंटों तक एकदूसरे से बातें किया करते थे अब वैसा नहीं होता. आप दोनों की बातों में कमी आ गई है और वक्त के साथ-साथ बातें कम होने लगती हैं.
समय बिताने से बचना
आप या आपका पार्टनर एकसाथ समय बिताने से बचने लगते हैं. एकदूसरे को समय देना काम लगने लगता है, यह मन से नहीं निकलता और लगता है एकसाथ आप सिर्फ फॉर्मेलिटी कर रहे हैं.
छोटी-छोटी बातों में लड़ाई
आप दोनों अक्सर ही छोटी-छोटी बातों पर लड़ने लगते हैं. ऐसा पहले नहीं होता था लेकिन अब ज्यादा होने लगा है. अक्सर ये झगड़े सुलझते नहीं हैं और आप बस लड़ाई से किसी ना किसी तरह आगे बढ़ जाते हैं.
बातें झुपाना
एकदूसरे से बातें छुपाना या फिर आपके पार्टनर का आपसे बातें झुपाना यह संकेत देता है कि आप दोनों का रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा है और आपसी दूरियां गहरानी लगी हैं.
एकसाथ फ्यूचर ना देखना
अगर आपका पार्टनर आपके साथ फ्यूचर प्लान नहीं करता है या उसके फ्यूचर प्लान का आप हिस्सा नहीं हैं तो हो सकता है वह इस रिलेशनशिप को आगे लेकर जाने के बारे में नहीं सोच रहा है. रिश्ता ब्रेकअप की तरफ बढ़ने का यह एक बड़ा साइन है.
हमेशा नाखुश रहना
हमेशा ही नाखुश रहना और अपने पार्टनर के साथ खुशी महसूस ना करना एक बड़ा संकेत है कि यह रिलेशनशिप आपके लिए सही नहीं है. यह इस बात का भी संकेत है कि आप दोनों चाहे-अनचाहे ब्रेकअप की तरफ बढ़ रहे हैं और हो सकता है कि जल्द ही आपका ब्रेकअप हो जाए.
यह भी पढ़ें – Women’s Day 2026 Gifts: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पत्नी को देने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 गिफ्ट्स, आज ही कर दीजिए ऑर्डर
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
7 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
7 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
8 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
9 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
10 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
11 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines