Gadgets For Baby Care: बच्चों की सेहत का ख्याल रखने के लिए घर में अलग-अलग तरह की चीजें लाई जाती हैं, जैसे डाइपर, वाइप्स और सेंसिटिव क्रीम और साबुन वगैरह. लेकिन, डॉक्टर की सलाह है कि ऐसे कुछ गैजेट्स हैं जो छोटे बच्चे वाले घर में जरूर होने चाहिए. पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करके बताया है कि ऐसे कौन से 7 गैजेट्स हैं जो उन घरों में जरूर होने चाहिए जहां छोटे बच्चे (Babies) हैं. ये गैजेट्स बेबी केयर में मदद करते हैं और बच्चे की सेहत अच्छी रखने में मदद करते हैं.
छोटे बच्चे वाले घर में जरूर होने चाहिए ये 7 गैजेट्स
डिजिटल थर्मामीटर – मौसम बदलने पर बच्चे का तामपान कम या ज्यादा हो सकता है. इसीलिए घर में डिजिटल थर्मामीटर जरूर होना चाहिए जिससे बच्चे का तापमान चेक किया जा सके.
ह्यूमिडिफायर – ह्यूमिडिफायर इसलिए होना चाहिए क्योंकि अगर बच्चे को खांसी आती है या गला रूखा हो जाता है तो ह्यूमिडिफायर मददगार साबित होता है. इससे बड़ों को भी फायदा मिलता है.
नेजल एस्पिरेटर – बच्चों की नाक अक्सर ही बंद हो जाती है. ऐसे में नेजल एस्पिरेटर से बच्चों को राहत मिल जाती है.
बॉटल स्टेरेलाइजर– अगर आप बच्चे को बोतल से दूध पिलाते हैं तो डॉक्टर का कहना है कि घर में ऑटोमैटिक बॉटल स्टेरेलाइजर होना जरूरी है. इससे बोतल की अच्छी सफाई हो जाती है और बैक्टीरिया चिपके नहीं रहते हैं.
नेबुलाइजर – 4 साल से छोटे बच्चे को कफ सिरप नहीं दे सकते हैं इसीलिए घर में नेबुलाइजर होना चाहिए जिससे बच्चे को अगर कभी व्हीजिंग हो तो डॉक्टर की सलाह से उसे नेबुलाइजर दे सकते हैं.
वीडियो मॉनीटर- अगर आपके पास किसी तरह का वीडियो मॉनिटर होगा तो आप बच्चे को 24 घंटे अपनी निगरानी में रख सकते हैं.
वाइट नॉइज मशीन – बच्चे को सूदिंग तरीके से सुलाने के लिए घर में वाइट नॉइज मशीन रखी जा सकती है. इससे बच्चे को आराम से सोने में मदद मिलती है.
डॉक्टर का कहना है कि अगर आपके घर में ये चीजें होंगी तो आप बेहतर तरह से बेबी केयर कर सकते हैं. इससे बच्चा कंफर्टेबल रहता है और उसे सोने-जागने से जुड़ी दिक्कतें नहीं होती हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
52 mins agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 hr agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 hr agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
3 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
4 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
6 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
20 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
22 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
22 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines