ज्यादातर पुरुषों को लगता है कि फिट रहने के लिए बस जिम जाना ही काफी है, लेकिन असली फिटनेस सिर्फ वर्कआउट करने या जिम में जाकर वेट उठाने से तय नहीं होती है. कुछ ऐसी छोटी-छोटी आदतें होती हैं, जिन्हें अपनाना भी एक आदमी के लिए उतना ही जरूरी होता है जितना कि जिम जाना, क्योंकि फिटनेस का मतलब सिर्फ मसल्स बनाना या वजन कम करना नहीं, बल्कि दिल, मांसपेशियों, नींद, ऊर्जा और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाना भी होता है. आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी 6 आदतें हैं, जो हर पुरुष को सेहतमंद और फिट रहने के लिए अपने जीवन में अपनानी ही चाहिए.
यह भी पढ़ें: बार-बार सिगरेट पीने का मन करता है? इन आसान तरीकों से छुड़ाएं स्मोकिंग की बुरी आदत
जिम के बाहर भी शरीर को चलाते रहें
लंबे समय तक फिट रहने के लिए ये बहुत जरूरी है कि आप जिम के अलावा भी अपने शरीर को चलते-फिरते रहें. अक्सर आदमी सुबह का वर्कआउट करने के बाद पूरा दिन कुर्सी पर बैठे रहते हैं जो कि अच्छी आदत नहीं है. अगर आपका काम ही लंबे समय तक बैठे रहने का है तो बीच-बीच में ब्रेक लेकर मूवमेंट करते रहिए. इसके अलावा आप लिफ्ट की जगह सीढ़ियां इस्तेमाल करके, छोटी दूरी के लिए पैदल चलकर और शाम की वॉक करके चलने की आदत को और बढ़ा सकते हैं.
हर दिन पर्याप्त और अच्छी नींद लें
हर दिन पर्याप्त मात्रा में नींद लेना भी बहुत जरूरी है. अच्छी तरह से रोज नींद पूरी करने से मसल्स की रिकवरी सही से होती है और इसी के साथ शरीर को रोजमर्रा के कामकाज करने के लिए एनर्जी मिलती है. कोशिश करें कि आप रोज एक ही समय पर सोने और जागने का रूटीन बनाएं और ज्यादा देर रात तक फोन न चलाएं, इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है.
प्लेट में सिर्फ प्रोटीन नहीं, संतुलित खाना रखें
कई पुरुष फिटनेस के चक्कर में सिर्फ प्रोटीन खाने पर ध्यान देते हैं, जबकि उन्हें अपने खाने में प्रोटीन के साथ-साथ सब्जियां, फल, अनाज, फाइबर, मिनरल और विटामिन भी शामिल करने चाहिए. इसी के साथ बहुत ज्यादा तला-भुना या मीठा खाने से भी बचें.
पानी पीने को भी अपनी फिटनेस आदत बनाएं
सिर्फ प्यास लगने पर ही पानी न पिएं, बल्कि पूरे दिन नियमित रूप से पानी पीते रहें. अगर आप जिम जाते हैं तो वर्कआउट के कारण भी आपके शरीर को पानी की जरूरत पड़ सकती है. सही मात्रा में पानी पीने से आपको दिनभर के काम करने में आसानी मिल सकती है.
तनाव को संभालने के लिए रोज थोड़ा समय निकालें
पुरुषों में अक्सर लगातार काम, पढ़ाई या फिर किसी निजी बात के चलते तनाव आ जाता है जिसका असर उनकी नींद, खान-पान और फिजिकल एक्टिविटी पर पड़ सकता है. तनाव को कम करने के लिए थोड़ा समय बिना स्क्रीन के भी बिताएं, वॉक करें यदि आपकी कोई हॉबी है तो उसे करें या फिर दोस्तों और परिवारजनों के साथ वक्त बिताएं. तनाव की वजह से शराब पीने, स्मोक करने और देर रात तक जागने की आदत न डालें.
शराब और धूम्रपान को कहें न
अगर आप नियमित रूप से जिम जाते हैं तो इसका मतलब ये मत समझिए कि स्मोक करने और शराब पीने से आपके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ेगा ये आपकी सबसे बड़ी गलतफहमी है. फिटनेस का सबसे जरूरी स्टेप है स्मोकिंग और शराब को छोड़ना.
यह भी पढ़ें: 30 दिन रोज Squats करने से सिर्फ कैलोरी बर्न नहीं, शरीर में होंगे ये बड़े बदलाव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
4 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
7 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
12 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
12 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
14 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines