Ramazan Diet Plan: रमजान का महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में सभी बालिग मुस्लमान का रोजा होगा और रखने की उम्मीद कर रहे होंगे. हालांकि, यह महीना सिर्फ इबादत करने का नहीं बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने का भी अच्छा मौका होता है. इस दौरान अपनी सारी बुरी आदतों पर लगाम लगाएं और धीरे-धीरे खुद को बदलने की कोशिश करें. रोजा रखने से शरीर को लंबा ब्रेक मिलता है, जिससे मेटाबॉलिज्म संतुलित रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है. हालांकि, इफ्तार में तली-भुनी चीजें, मीठे ड्रिंक और ओवरईटिंग वजन बढ़ा सकती है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर अमीना हसन का कहना है कि इफ्तार की शुरुआत हल्की और पौष्टिक चीजों से करनी चाहिए. बेहतर होगा कि आप ड्रिंक पर खासतौर से ध्यान दें.
इसे भी पढ़ें- मच्छर को दूर भगाने से लेकर कमरे को फ्रेश रखने तक, करी पत्ते के ये इस्तेमाल जानकर आप हैरान हो जाएंगे
रमजान में 5 किलो वजन कैसे कम करें?
रमजान में 5 किलो तक वजन आराम से कम किया जा सकता है. बस आपको अनहेल्दी चीजों से परहेज करना होगा और इफ्तार में एक खास तरह की डिटॉक्स ड्रिंक शामिल करनी होगी. ऐसा करने से बेहद फायदा हो सकता है. यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने, भूख कंट्रोल करने और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करने में मदद करती है.
क्यों जरूरी है इफ्तार में हेल्दी ड्रिंक?
पूरे दिन रोजा होने या कुछ ना खाने की वजह से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और एनर्जी लेवल बहुत कम हो जाता है. इसे पूरा करने के लिए लोग तुरंत शरबत, कोल्ड ड्रिंक या मीठे जूस पी लेते हैं, जिससे कैलोरी अचानक बढ़ जाती है. इससे बुरा असर देखने को मिल सकता है.
- शरीर को हाइड्रेशन मिलना
- पाचन तंत्र एक्टिव होना
- ओवरईटिंग की आदत कम होना
- वजन घटाने में मददगार
वजन घटाने वाली डिटॉक्स ड्रिंक कौन सी है?
एक्सपर्ट ने इस ड्रिंक को बनाने के लिए कई तरह की नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया है. यह खीरा, गाजर, चुकंदर, चिया सीड्स, नींबू और अदरक से तैयार होती है, जो वजन कम करने में काफी असरदार हैं.
सामग्री
- 1 छोटा- खीरा (पतले स्लाइस)
- 1- नींबू (स्लाइस)
- 1- गाजर (स्लाइस)
- 2 चम्मच- चिया सीड्स
- 1 इंच- अदरक
- 1 गिलास- ठंडा पानी
विधि
- एक गिलास या बोतल में पानी डालें. इसमें खीरा, नींबू, सीड्स, गाजर और चुकंदर डाल दें.
- 2 घंटे के लिए छोड़ दें ताकि फ्लेवर अच्छी तरह मिक्स हो जाए.
- ऊपर से काला नमक डालकर इफ्तार में धीरे-धीरे पिएं.
ड्रिंक पीने के फायदे
- शरीर हाइड्रेट रहना
- फैट बर्निंग में मदद मिलना
- भूख कंट्रोल करना
- पेट की सूजन कम करना
इसमें शुगर का इस्तेमाल ना करें क्योंकि ऐसा करने से आपका वजन और बढ़ सकता है.
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए 1:5:1 रूल क्या है? इस तरीके से बाहर निकला पेट तेजी से होगा कम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
3 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
6 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
10 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
23 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines