Yoga Tips For Glowing Skin: महिलाएं हों या पुरुष, आजकल हर कोई सुंदर जवान दिखना चाहता है। प्रदूषण, मिलावटी खान पान के कारण लोगों की त्वचा में निखार और सुंदरता कम नजर आ रही है। गर्मियों में हमारी त्वचा काफी ज्यादा गंदी नजर आती है, जिस कारण लोग कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट, महंगे प्रोडक्ट्स, पार्लर, मसाज या फेशियल आदि का सहारा लेते हैं। क्या आप जानते हैं कि घर बैठे आप कुछ योग करके अपनी त्वचा को सुंदर और ग्लोइंग बना सकती हैं? जी हां योग सिर्फ वजन और फैट को कम नहीं करता बल्कि ये आपकी नैचुरल खूबसूरती में भी चांद सा निखार ला सकता है। तो आइए जानते हैं 5 योग आसनों के बारे में जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
हलासन
इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट कर अपनी हथेलियों को बगल में फर्श पर रखें। अब अपने दोनों पैरों को 90 डिग्री ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान दोनों हथेलियों को जमीन पर टिकाए रखें। पैरों को सिर के पीछे ले जाएं। इस अवस्था में कुछ देर रहें। ये आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में मदद कर सकता है।
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन करने से चेस्ट और लंग्स डालते हैं जिससे उनमें अधिक मात्रा में ऑक्सीजन का संचार होता है। जिससे यह ऑक्सीजन त्वचा के ग्लो को बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही आपकी त्वचा को तरोताजा महसूस होती है और उसमें चमक आती है।
भुजंगासन
इस आसन को करने से हार्ट ब्लॉकेज और पल्मनरी ट्रैक्ट को सही ढंग से खोलने में मदद मिलती है। इससे सांस लेने में आसानी होती है और ज्यादा ऑक्सीजन शरीर में पहुंच पाती है। ये आसन मुंहासे और समय से पहले बुढ़ापे को दूर करने में मदद करता है।
अधोमुख शवासन
इस आसन से शरीर के साथ चेहरे का ब्लड फ्लो बेहतर होता है जिससे दिमाग और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। ये आसन आपकी त्वचा को शाइनी और हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है।
सर्वांगासन
ये आसन भी हलासन की तरह होता है। सर्वांगासन करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। अपने दोनों हाथों को बगल में जमीन पर रखें। अब धीरे-धीरे दोनों पैरों को उठाते हुए आसमान की ओर ले जाएं। इस आसन को 1 महीने तक नियमित रूप से करने से आपकी त्वचा काफी ग्लोइंग नजर आएगी।
ये भी पढ़ें-क्या आप भी कर रहें है गलत मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल? कैसे करें पहचान
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
7 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
13 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
14 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
14 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
17 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines