Relationship Tips: शादी की पहली रात पति-पत्नी के लिए बेहद यादगार होती है. जितनी खास शादी होती है उतनी ही खास शादी की पहली रात (First Night) होती है. इस रात पति-पत्नी एकदूसरे से ढेरों बातें भी करते हैं और एकदूसरे के साथ एक नए खुशहाल जीवन की शुरुआत भी करते हैं. लेकिन, अगर जाने-अनजाने कुछ गलत बोल दिया जाए को इस पहली रात की मीठी यादें कड़वी हो सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए शादी की पहली रात पति-पत्नी को कौन सी बातें करने से बचना चाहिए जिससे फर्स्ट नाइट को खास बनाए रखा जा सकता है.
शादी की पहली रात कौन सी बातें नहीं करनी चाहिए | Things You Should Not Talk About In First Night
पुरानी रिलेशनशिप्स
अपनी पहली रात पर अपने पति या पत्नी से अपने पुराने पार्टनर्स के बारे में बात नहीं करनी चाहिए. आप अपनी रिलेशनशिप में रहते हुए कहां-कहां गए या क्या-क्या किया जैसी डिटेल्स आपको अपने पार्टनर से डिस्कस करने की जरूरत नहीं है. आप ये बातें करना ही चाहते हैं तो शादी से पहले या फिर कुछ दिन बाद ही करें. शादी की पहली रात इस तरह की बातों से पार्टनर को बुरा लग सकता है और आपकी फर्स्ट नाइट खराब हो सकती है.
जिम्मेदारियां थोपने की बातें
कल सुबह से तुम्हे ही घर संभालना है या हमारे यहां सुबह 5 बजे उठा जाता है जैसी बातें अपनी पत्नी पर शादी की पहली रात पर ही ना थोप दें. इससे उसके मन में डर आने लगता है या वह आपकी इन बातों से चिड़ सकती है. वहीं, पत्नी को भी जिम्मेदारियों से जुड़ी बातें अपने पति पर नहीं थोपनी चाहिए.
फाइनेंशियल स्ट्रेस
पैसों की कितनी किल्लत है या कितने पैसे खर्च हो गए हैं और कितने होने वाली हैं जैसी बातें आप एकदूसरे से बाद में भी डिस्कस कर सकते हैं. शादी की पहली रात को मीठी यादों से घुले रहने दीजिए और पैसों से जुड़ी बातों के लिए किसी और दिन को चुन लीजिए. आप 2 दिन बाद भी पैसों की चर्चा कर सकते हैं.
शरीर पर टिप्पणी
शादी की फर्स्ट नाइट पति-पत्नी एकदूजे के हो जाते हैं. ऐसे में अगर पति या पत्नी एकदूसरे के शरीर को लेकर कोई बुरी टिप्पणी कर दे तो मन खराब हो सकता है. यह बात दिल को लग सकती है और झिझक बढ़ सकती है. अपने पार्टनर के शरीर को लेकर एक्सेप्टेंस होना जरूरी है.
पुराने पार्टनर से तुलना
यह कहना कि मेरा बॉयफ्रेंड तो ऐसा था या मेरे लिए ऐसे-ऐसे करता था, गलत है. अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से अपनी पत्नी और अपने पुराने बॉयफ्रेंड से अपने पति की तुलना नहीं करनी चाहिए. इससे आप अपनी फर्स्ट नाइट को खराब कर लेंगे. इससे शक भी पैदा होता है और मूड बिगड़ जाता है सो अलग.
यह भी पढ़ें – Hot Take Dating: क्या है हॉट टेक डेटिंग, जानिए इस नए रिलेशनशिप ट्रेंड के बारे में
संबंधित खबरें
इस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
54 mins agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
2 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
18 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
18 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
19 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
21 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
22 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
23 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
23 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines