Parenting: पिता और बेटी का रिश्ता बेहद खास होता है. पिता बेटी के हीरो होते हैं और बेटी उनकी राजकुमारी. अक्सर ही देखा जाता है कि पिता अपने बेटी को नाजों से बड़ा तो करते हैं लेकिन उसे वो लाइफ स्किल्स नहीं सिखाते जो उसके भविष्य को संवार सकती हैं. वहीं, लाइफ स्किल्स सिखाने की बात आती है तो बेटों को ही ये काम सिखाए जाते हैं बेटियों को नहीं जबकि ऐसे कई काम हैं जो बेटी को कोंफिडेंट (Confident) और आत्मनिर्भर बनाते हैं. इसीलिए ये 5 काम पिता को अपनी बेटी को जरूर सिखाने चाहिए.
हर पिता को अपनी बेटी को सिखाने चाहिए ये 5 काम
पैसों को मैनेज करना
पिता को अपनी बेटी को फाइनेंस के बारे में बताना चाहिए. छोटी उम्र से ही पैसों को बचाना, कहां खर्च करना है, कितना खर्च करना है और लॉन्ग टर्म के लिए किस तरह सेविंग की जा सकती है, यह सब सिखाना चाहिए. इससे बेटी पैसों के मामले में समझदार बनती है और अपनी पॉकेट मनी को बेहतर तरह से यूटिलाइज कर पाती है.
बेसिक टूल्स इस्तेमाल करना
घर के प्लग्स वगैरह या छोटी-मोटी मशीनों को खोलना या बंद करना बेटी को सिखाएं. ये काम सिर्फ बेटे के ही नहीं हैं इसीलिए बेटी को भी बेसिक टूल्स के बारे में बताएं और उन्हें इस्तेमाल करना सिखाएं. इससे बेटी को कभी भी किसी काम के लिए किसी दूसरे व्यक्ति का मुंह नहीं देखना पड़ेगा.
अपनी भावनाओं को एक्सप्रेस करना
अक्सर ही बेटी छोटी होती है तो पिता के करीब होती है लेकिन बड़े होते-होते पिता और बेटी के बीच दूरियां आ जाती हैं. जो बेटी पिता की दोस्त हुआ करती थी वह अब अपने मन की बातें अपने तक ही रखने लगती है. ऐसे में बेटी को सेफ स्पेस दें और उससे बातें करें. इस तरह बेटी आपके सामने अपनी भावनाओं को बेहतर तरह से एक्सप्रेस कर सकेगी और आप दोनों का रिश्ता और बेहतर बनेगा.
बाउंडरीज सेट करना
बेटी को सिखाएं कि कब उसे ना (No) कह देना चाहिए और किस तरह अपनी बाउंडरीज मेंटेन करनी चाहिए. बेटी को यह बताना जरूरी है कि लोग उसके पर्सन स्पेस में आने की कोशिश करेंगे और अगर वह अपनी बाउंडरीज नहीं बनाएगी यानी लोगों को समय पर रोकेगी नहीं या ना नहीं कहेगी तो लोग उसे तकलीफ देते रहेंगे.
एक्सरसाइज को जीवन का हिस्सा बनाना
पिता को अपनी बेटी में कम उम्र से ही रोजाना एक्सरसाइज करने की आदत डालनी चाहिए और उसे बताना चाहिए कि एक्सरसाइज करना कितना जरूरी होता है. एक्सरसाइज से ना सिर्फ वह अपना वेट मैनेज कर पाएगी बल्कि अपनी सेहत को भी दुरुस्त रख सकेगी और एक्टिव रहकर वह हर काम में आगे रहेगी और उसका कोंफिडेंस नेचुरली बूस्ट होगा.
यह भी पढ़ें – डिहाइड्रेशन होने पर बच्चे को क्या देना चाहिए? डॉक्टर ने बताया कौन से 5 ड्रिंक्स पानी की कमी दूर करते हैं
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
12 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
15 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
15 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
19 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
23 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines