Relationship: लड़कियों की फीलिंग्स को डिकोड करना आसान नहीं है. किसी लड़की के व्यवहार और बातों से यह समझ पाना मुश्किल है कि वह आपसे प्यार करती है या नहीं, लेकिन यह नामुमकिन भी नहीं है. लड़कियां खुद अपने प्यार का इजहार नहीं करतीं लेकिन उनके हावभाव और बातें यह जता देते हैं कि हां, शायद उसके दिल में आपके लिए प्यार है. आप अगर उसकी फीलिंग्स (Feelings) के बारे में श्योर होना चाहते हैं तो यहां जानिए वो कौन से साइन हैं जिनसे यह पता चल सकता है कि वह आपसे प्यार करती है.
कैसे पता चलेगा वह आपसे प्यार करती है
आपको देती है समय
अपना कीमती समय वह आपको देती है. बाकी लोगों के लिए चाहे उसके पास बिल्कुल भी समय ना हो, लेकिन आपके लिए उसके पास समय ही समय होता है. चाहे आपके मैसेजेस का तुरंत रिप्लाई करना हो या आपके साथ कहीं बाहर घूमने के लिए हां कहना हो, उसकी स्पीड ही बता देती है कि वह आपको अपना समय देना चाहती है.
आपके करीब आने से उसे डर नहीं लगता
अगर वह आपसे प्यार करती है तो आपका हाथ उसके हाथ से टकरा जाना या आपका उसके बालों को कान से पीछे हटाना उसे बुरा नहीं लगेगा. वह आपके करीब आने से डरेगी नहीं, घबराएगी लेकिन खुद भी आपका कभी झट से हाथ पकड़ लेगी या कंधे पर लगे दाग को हटाएगी. हां, यह आपको समझना होगा कि यह वह दोस्ती में कर रही है या प्यार में.
आपके साथ फ्यूचर की करेगी बातें
वह आपसे प्यार (Love) करती होगी तो आपके साथ फ्यूचर की बातें जरूर करेगी. वह आपके साथ ट्रिप्स प्लान करेगी, आपके साथ किसी इवेंट पर जाने के लिए कहेगी, आपके बिना उसे अपनी जिंदगी अधूरी लगेगी.
आपके फ्लर्ट करने पर रिस्पोंस करेगी
अगर वह आपको सिर्फ अपना दोस्त समझती है तो आपकी फ्लर्टी बातों को नजरअंदाज कर देगी या आपको झड़प देगी कि आप उससे फ्लर्ट ना करें. लेकिन, अगर वह आपकी फ्लर्टिंग (Flirting) पर रिस्पोंड कर रही है, आपसे हठखेलियां करना उसे अच्छा लग रहा है और आपसे प्यार की बातें करना उसे अच्छा लग रहा है तो हो सकता है वह आपके लिए प्यार फील भी करती है.
उसे आपकी फिक्र होती है
आपने खाया या नहीं खाया, आप किसके साथ बाहर जा रहे हैं, किसी ने अगर आपको हर्ट किया है या फिर कहीं आप बीमार तो नहीं पड़ गए, इस तरह की बातें उसे परेशान कर देती हैं. वह शायद आपसे कह नहीं पा रही लेकिन आपसे प्यार करने लगी है.
अगर आपको उस लड़की में ये सभी संकेत नजर आते हैं तो आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं. हो सकता है वह सचमुच आपसे प्यार करती हो लेकिन कहने से डरती हो. आपके इजहार से वह आपको हां कहेगी और आप एक खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत कर सकेंगे. अगर वह ना कहती है तो बेहतर है कि समय रहते आपका दिल और दिमाग सच्चाई को एक्सेप्ट करके मूव ऑन कर ले.
यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा पति दे रहा है धोखा? व्यवहार में दिखने लगते हैं ये 7 बदलाव
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
8 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
9 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
9 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
12 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
13 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
17 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines