Parenting Tips: बच्चे बेहद नाजुक होते हैं और ऐसे में उनकी सेहत का ख्याल रखते हुए खासतौर से सावधानी बरतने की जरूरत होती है. माता-पिता अक्सर ही रिश्तेदारों की कही बातें सुनने लगते हैं जिससे बच्चे की सेहत बेहतर होने के बजाय बिगड़ने लगती है. ऐसे में यहां इंस्टाग्राम पर पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि रिश्तेदारों की दी गई कौन-कौनसी सलाह को पैरेंट्स को पूरी तरह इग्नोर कर देना चाहिए. आप भी डॉक्टर किस सलाह की बात कर रहे हैं.
बच्चे के लिए खतरनाक हो सकती है यह सलाह
डॉ. रवि मलिक का कहना है कि रिश्तेदारों की कही कुछ बातों को कभी नहीं मानना चाहिए-
- रिश्तेदार अक्सर कहते हैं कि बच्चा अगर रोने लगे तो उसे जोर-जोर से हिलाना चाहिए. लेकिन, डॉक्टर का कहना है कि इससे बच्चे को चोट लग सकती है.
- बच्चे की फोरस्किन को खींचने के लिए कहा जाता है. लेकिन, ऐसा नहीं करना चाहिए. इससे बच्चे को दर्द होता है और स्किन डैमेज हो सकती है.
- बच्चे को हर 2 घंटे में जगा-जगाकर खिलाने या दूध पिलाने के लिए कहा जाता है. लेकिन, डॉक्टर की सलाह है कि ऐसा नहीं करना चाहिए. बच्चे को जब भूख लगे और वो रोने लगे तब ही उसे खाने के लिए दें.
- बच्चे को गाढ़े दूध में पानी मिलाकर देने की सलाह दी जाती है. इसपर डॉक्टर का कहना है कि किसी भी दूध में पानी मिलाकर देने की आवश्यक्ता नहीं होती है. इससे पोषक तत्व कम हो जाते हैं.
- रिश्तेदार (Relatives) अक्सर ही बच्चे को कोई घुट्टी या कफ सिरप पिलाने की सलाह दे देते हैं. लेकिन, बच्चे को कफ सिरप नहीं देनी चाहिए. यह बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है.
रिश्तेदारों की सलाह को लेकर डॉ. रवि मलिक का कहना है कि किसी की भी बातें सुन लेने के बजाय आपको अपने डॉक्टर की सलाह सुननी चाहिए और डॉक्टर की ही सलाह को फॉलो करना चाहिए. अगर बच्चे को कोई परेशानी है तो उसकी सेहत से समझौता ना करते हुए एक्सपर्ट की कही बातें ही फॉलो करनी चाहिए.
इन बातों का रखें खास ख्याल
बच्चे की सेहत अच्छी रहे इसके लिए उसके पोषण का खास ख्याल रखें. बच्चे को खाने के लिए क्या दिया जा रहा है और बच्चे को बिना पानी मिलाया गया दूध मिल रहा है यह सुनिश्चित करें. बच्चे को अच्छी नींद मिले इस बात का ध्यान रखें. बच्चे का बिस्तर अच्छे से बिछाएं और उसपर सुलाएं. बच्चे के कमरे में बहुत तेज रोशनी ना हो इसका ध्यान रखें. बच्चे की साफ-सफाई का ध्यान रखें और बच्चे के आस-पास भी सफाई बनाए रखें. समय-समय पर बच्चे को जो टीके लगने हैं वो लगवाएं. टीका लगवाने में देरी ना करें.
यह भी पढ़ें – घर में छोटा बच्चा है तो जरूर रखें ये 7 गैजेट्स, डॉक्टर ने कहा हर स्थिति के लिए तैयार रहेंगे आप
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
15 mins agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
8 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
8 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
10 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
10 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
11 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
12 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines