Healthy Quick Breakfast Ideas: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह का नाश्ता अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, खासकर उन लोगों द्वारा जो पढ़ाई या नौकरी के लिए घर से दूर पीजी आदि में रहते हैं. समय की कमी या सही व्यवस्था न होने के वजह से कई लोग बिना नाश्ता किए ही ऑफिस या कॉलेज निकल जाते हैं, या फिर रास्ते से तली-भुनी और अनहेल्दी चीजें खा लेते हैं. लेकिन याद रखिए कि, सुबह का हेल्दी नाश्ता पूरे दिन शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है. अगर दिन की शुरुआत पोषण से भरपूर भोजन से हो, तो थकान कम होती है और काम में मन भी बेहतर लगता है. ऐसे में अगर आप भी सुबह अच्छे से नाश्ता नहीं कर पाते हैं, तो हम आपको ओट्स-फ्रूट की शानदार रेसिपी बताएंगे, जो बनाने में आसान होगी और हेल्दी भी खूब होगी. आइए जानते हैं इस रेसिपी को आप कैसे बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: फेफड़े के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? Lung Cancer Symptoms जानिए यहां
ओट्स-फ्रूट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
इस नाश्ते को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत या महंगे सामान की जरूरत नहीं है. इसे बनाने के लिए आपको चाहिए;
- ओट्स
- जरूरत के हिसाब से दूध
- मौसमी फल जैसे केला, सेब, पपीता या अंगूर.
- ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, किशमिश आदि.
- आखिर में स्वाद बढ़ाने के लिए शहद या गुड़.
कैसे बनाएं ये हेल्दी नाश्ता?
- सबसे पहले आधा या एक कप दूध को हल्का गर्म कर लें.
- एक कटोरे में 3-4 चम्मच ओट्स डालें. इंस्टेंट ओट्स हों तो और भी बेहतर, क्योंकि ये जल्दी नरम हो जाते हैं.
- अब ओट्स के ऊपर गर्म दूध डालें और 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि ओट्स हल्के फूल जाएं और खाने लायक सॉफ्ट हो जाएं.
- इसके बाद अपने पसंदीदा मौसमी फल जैसे केला, सेब, पपीता या अंगूर आदि को छोटे टुकड़ों में काटकर ऊपर से डालें.
- अब इसमें बादाम, किशमिश या मूंगफली जैसे ड्राई फ्रूट्स मिलाएं, जिससे स्वाद और पोषण दोनों बढ़ें.
- आखिरी में स्वाद के अनुसार थोड़ा शहद या गुड़ मिलाएं और अच्छे से मिक्स करके तुरंत खाएं.
यह भी पढ़ें: कोंफिडेंस को कम करती हैं आपकी ये 10 गलतियां, डॉक्टर ने कहा खुद के साथ कभी मत कीजिए ऐसा
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
56 mins agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
4 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
6 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
10 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines