Winter Diet में इन ग्रीन फूड्स के बंपर फायदे, डाइट में करें शामिल, बीमारियां रहेंगी दूर

Winter Diet: सर्दियों में अगर आप हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो ये टेस्टी होने के साथ-साथ आपकी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं।

Green Foods Benefits

Green Foods Benefits

Winter Diet: सर्दियों का मौसम आते ही हमारे खानपान में भी बदलाव शुरू हो जाता है। इसके साथ ही ठंड के मौसम में कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियां भी आनी शुरू हो जाती है। ये टेस्टी ही नहीं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। खास कर के सर्दियों में ग्रीन वेजिटेबल्स को डाइट में शामिल करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। हरी पत्तेदार सब्जियां आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों से दूर रखने में मदद करती है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में किन-किन हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?

विज्ञापन

मेथी का साग

मेथी वैसे तो हर मौसम में फायदेमंद होती है, लेकिन सर्दियों में इसके साग के सेवन से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। मेथी फाइबर का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। साथ ही इसे खाने से आयरन, विटामिन और कैल्शियम की कमी पूरी होती है। मेथी आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ साथ आपके डाइजेशन सिस्टम को भी हेल्दी रखती है।

विज्ञापन

बथुआ

बथुआ न्यूट्रिशन से भरपूर होती है। सर्दी के सीजन में बथुआ खाने से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले दर्द, पुरानी चोट का दर्द और कब्ज जैसे कई तरह की तरह की समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा बथुआ खाने से गई तरह की गंभीर बीमारियां दूर रहती है।

विज्ञापन

पालक

सर्दियों के मौसम में पालक खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। ये एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है जिसमें विटामिन-के, विटामिन-ए, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पालक खाने से आयरन की कमी दूर होती है और इसके साथ ही ये हमारी बॉडी के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाती है।

सरसों का साग

मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग खाना सभी को पसंद होता है। खास तौर पर सरसों के साग को सर्दी के मौसम में तो  जरूर खाया जाता है। इस साग खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इसके साथ ही सरसों के साग में प्रोटीन, फाइबर सहित अन्य पोषक  तत्व पाए जाते हैं , जो  आपको कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं।

विज्ञापन

मूली के पत्ते

सर्दियों में मूली और मूली के पत्ते दोनों ही खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं और साथ ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। मूली खाने से हमारा डाइजेशन सिस्टम ठीक रहता है, साथ ही सर्दी, जुकाम, खांसी जैसी कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही मूली खाने से शरीर में गर्माहट मिलती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ