Vrat Diet: ऐसे कुछ हेल्दी ड्रिंक्स हैं जिन्हें रोजाना पिया जाए तो सेहत दुरुस्त रहती है. लेकिन, इन्हें खासतौर से व्रत के दौरान पीना चाहिए. व्रत में रोजमर्रा की तरह खाना नहीं खाया जाता है. खासकर जो लोग नवरात्रि में पूरे 9 दिनों का व्रत रख रहे हैं उन्हें अपने व्रताहार का ध्यान रखना चाहिए जिससे शरीर में कमजोरी ना हो. व्रत के दौरान शरीर में सोडियम, मैग्नीशियम, पौटेशियम और अन्य जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है. ऐसे में यहां जानिए इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस्ड रखने के लिए कौन-कौन से ड्रिंक्स (Healthy Drinks) पिए जा सकते हैं.
इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स
सेंधा नमक वाली शिकंजी
सादा पानी शरीर में नहीं रुकता है. ऐसे में नींबू पानी बनाकर उसमें सेंधा नमक मिलाएं और फिर पिएं. सेंधा नमक और नींबू का रस डालने पर शरीर पानी को बेहतर तरह से सोख पाता है. आप चाहे तो इस शिकंजी में थोड़ा जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं. आपका पाचन दुरुस्त रहेगा.
छाछ
सेंधा नमक, करी पत्ता और अदरक का रस डालकर आप छाछ पी सकते हैं. छाछ प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्त्रोत है. यह पेट को ठंडा भी रखता है जिससे गर्मियों में व्रत रखने पर तबीयत खराब नहीं होती है.
नारियल पानी
नारियल पानी (Coconut Water) पीने पर शरीर को तुरंत इलेक्ट्रोलाइट्स मिल जाते हैं. इससे खासतौर से शरीर को पौटेशियम मिलता है. यह मसल्स की ऐंठन को भी कम करता है. ऐसे में नारियल का पानी पीने पर शरीर को फायदा मिलता है. आप चाहे तो नारियल पानी में आधा नींबू निचोड़कर भी पी सकते हैं.
लौकी का जूस
व्रत के दौरान लौकी का जूस पीना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होगा. लौकी अल्कलाइन होती है. इसका जूस पीने पर एसिडिटी की समस्या नहीं होती है. इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर पी जा सकती है.
फलों का अर्क
व्रत के दौरान सादा पानी पीते रहने के बजाय डिटॉक्स वॉटर बनाकर पिया जा सकता है. इसके लिए फलों के टुकड़ों को किसी कांच की बोतल में डालें और साथ ही खीरा, पुदीना या ककड़ी भी डाल सकते हैं. इस पानी को कुछ देर रखा रहने दें और उसके बाद दिनभर में घूंट-घूंट करके पिएं. शरीर में एनर्जी बनी रहती है.
यह भी पढ़ें – फैटी लिवर के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर ने कहा फैट को साफ कर देंगे ये फूड्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
26 mins agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
30 mins agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
3 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
4 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
21 hrs agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
21 hrs agoकपड़ों के रंग से नहीं, मौके और आई-मेकअप के हिसाब से चुनें लाइनर! जानें किस शेड का कब करें इस्तेमाल
1 day agoकिचन में गैस के पास क्या नहीं रखना चाहिए? इन चीजों को तुरंत करें शिफ्ट
1 day agoअब बाजार का केमिकल वाला Aloe Vera Gel भूल जाइए! घर पर ही आसानी से मिनटों में तैयार होगा फ्रेश जेल
1 day agoParenting Tips: बच्चे मांग रहे हैं मोबाइल? घर पर बनाएं ये मजेदार गेम, घंटों रहेंगे बिजी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines