शरीर को एक्टिव और मजबूत रखने के लिए अपनी डेली-रूटीन में कुछ अच्छे बदलाव करना जरूरी होता है, ताकि स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम हो. आपने देखा होगा कि कई लोग, पहले बहुत फिट रहते थे, लेकिन बैठ रहने की आदत, खराब खानपान, शराब आदि बुरी आदतों को अपनी डेली-रूटीन का हिस्सा बना लेते हैं, जिस कारण शरीर सुस्त होता जाता है और मोटापा बढ़ता है; और फिर ये स्थिति शरीर को बीमारियों का घर बना देती है. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि अगर कोई व्यक्ति रोजाना स्क्वाट लगाने की आदत डालें, तो इससे शरीर पर क्या बदलाव दिखेगा? आइए जानते हैं इस स्टोरी में.
यह भी पढ़ें:डबल चिन से चाहिए छुटकारा? आज ही से करें ये एक्सरसाइज, Jawline होने लगेगी परफेक्ट
छोटे लेकिन सही कदम बेहतर कर सकते हैं जिंदगी
जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हमेशा बड़े बदलावों की जरूरत नहीं होती. कई बार छोटे लेकिन सही कदम ही धीरे-धीरे बड़ा फर्क पैदा करते हैं. समय पर उठना, रोज थोड़ा एक्सरसाइज करने आदि, जैसी छोटी आदतें जीवन को बेहतर दिशा दे सकती हैं. स्क्वाट्स करने की आदत भी इसी बेहतर कदम क में शामिल है, जिसका शरीर पर अच्छा असर पड़ सकता है. याद रखें, सफलता एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि सही दिशा में उठाए गए छोटे-छोटे कदमों से धीरे-धीरे हासिल होती है.
रोजाना स्क्वाट्स करने से शरीर पर क्या बदलाव दिखेंगे?
कैलोरी बर्न: रोजाना स्क्वाट एक बड़ी अच्छी आदत हो सकती है, अगर आप मोटापे का शिकार हैं तो. स्क्वाट एक बड़ी मसल्स ग्रुप को एक साथ इस्तेमाल करता है, जिससे फिजिकल एक्टिविटी बढ़ती है और कैलोरी बर्न में मददगार साबित हो सकता है.
हड्डियां और जोड़ स्वस्थ रहना: यह टखने, घुटने और कूल्हे के जोड़ों की गतिशीलता (Mobility) बढ़ाता है और हड्डियों के घनत्व (Bone Density) को मजबूत कर सकता है.
ग्लूट्स होंगे मजबूत: नियमित रूप से स्क्वाट करने से ग्लूट मसल्स मजबूत हो सकती हैं. ग्लूट्स कूल्हे और हिप्स की तीन प्रमुख मांसपेशियों का समूह होता है, ऐसे में स्क्वाट करते समय हिप्स, घुटनों और टखनों के जोड़ एक साथ काम करते हैं. स्क्वाट करने की आदत बनाने से शरीर के निचले हिस्से की ताकत, संतुलन और कंट्रोल बेहतर करने में मदद मिल सकती है.
पैरों की मसल्स होगी मजबूत: स्क्वाट करने की आदत पैरों के मसल्स को मजबूती देने में मददगार साबित हो सकती है, खासकर जांघों, ग्लूट्स और पैरों की मांसपेशियों के लिए.
कैसे लगाएं स्क्वाट
स्क्वाट सही तरीके से लगाने के लिए पैरों को कंधों की चौड़ाई के बराबर रखें और पीठ सीधी रखें. अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए कूल्हों को पीछे की ओर ले जाएं, जैसे कुर्सी पर बैठ रहे हों. ध्यान रखें कि घुटने पैरों की दिशा में रहें और एड़ियां जमीन से न उठें. आराम से नीचे जाएं और फिर एड़ियों पर दबाव डालते हुए शुरुआती स्थिति में लौटें. शुरुआत में आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन समय के साथ आप आसानी से इस एक्सरसाइज को कर सकें.
यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से वजन और त्वचा ही नहीं, शरीर को मिलते हैं ये 10 फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
8 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
12 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
16 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
19 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines