Manali Day Trip: 3 दिन में पूरा घूम आएंगे मनाली, कम बजट में वादियों, झरनों और पहाड़ों का ले पाएंगे मजा... हर कोना होगा कवर

Manali Trip for 3 Days: अगर आप मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें 3 दिन के अंदर आराम से एक्सप्लोर किया जा सकता है.

Manali Trip Plan For 3 Days

आप 3 दिन में पूरा घूम मनाली आराम से घूम आएंगे- Image Credit- Freepik

Manali Trip Plan For 3 Days: इस मौसम में लोग सबसे ज्यादा मनाली जाना पसंद करते हैं. दिसंबर के महीने में तो ये जगह बेहद खूबसूरत हो जाती है. यहां के नजारे कसम से दिल को छू जाते हैं, हरे-भरे जंगल और बर्फ से ढके पहाड़ यकीनन सुकून देने का काम करते हैं. ऐसे में अगर आप भी दिसंबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 3 दिन मनाली के लिए बहुत हैं. आप दिल्ली से मनाली का ट्रिप बहुत ही आराम से प्लान कर सकते हैं. बस आपको यहां की फेमस जगहों में से खास जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाना होगा. 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन का मनाली ट्रिप | 3 Days of Manali Trip From Delhi

पहला दिन- पहले दिन आप पूरा मनाली एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां पर पहुंचने के बाद होटल में जाकर चेक इन करें और फिर मनाली की फेमस जगहों, जैसे हिडिम्बा टेंपल या मॉल रोड आदि घूमने के लिए जा सकते हैं.
दूसरा दिन- इसके बाद कुल्लू के दर्शन करने के लिए जाएं. कुल्लू में बहुत ही खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जहां पर महादेव का मंदिर भी मौजूद है. आप व्यास नदी के पास जाकर भी ट्रिप का मजा ले सकते हैं.
तीसरे दिन- कुल्लू के बाद आपको सोलांग वैली को एक्सप्लोर करने के लिए जाना है. यहां पर आपको कई एडवेंचर चीजें करने का मौका मिलेगा. आप यहां पर पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं.

काम आएंगे ये ट्रेवल टिप्स

  • आप अपनी पसंद की जगह को ऐड कर 2 दिन का भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं.
  • यहां पर जाने से पहले ही होटल को बुक कर लें. कई बार यहां आने के बाद होटल नहीं मिलता.
  • अगर आप बजट में ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो बस से जाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.
  • 3 दिन में आपको कम से कम 10 हजार रुपये का बजट मानकर चलना होगा. हालांकि, परिवार के हिसाब से पैसे ज्यादा हो सकते हैं.
  • खाने-पीने की कुछ चीजें लेकर जाएं, जिससे आपको हर चीज बाहर से खरीदनी नहीं पड़ेगी.
  • कपड़े और बाकी सामान भी देखकर रखें ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी ना हो.
  • दवाई और पावर बैंक भी साथ रखें, जिससे फोन को चार्ज करने में परेशानी ना हो. 

इसे भी पढ़ें- ये 4 एडवेंचर स्पोर्ट्स हर एज ग्रुप के लिए हैं बेस्ट, आप भी एक बार जरूर करें ट्राई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ