Travel: अक्टूबर का महीना एकबार फिर कामकाजी लोगों के लिए लंबा वीकेंड लेकर आ रहा है. ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए छुट्टिया मांगने के अलावा ये लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend) ही हैं जिनमें वे चैन से कोई ट्रिप वगैरह प्लान कर सकते हैं. 2 अक्टूबर गुरुवार गांधी जयंती है जिसके बाद 3 अक्टूबर शुक्रवार को अगर आप एक छुट्टी ले लें तो 4 अक्टूबर शनिवार को आपकी छुट्टी होगी और 5 अक्टूबर रविवार को आप छुट्टी पर होंगे जिससे आपको पूरे 4 दिन मिल जाएंगे. ऐसे में इस लॉन्ग वीकेंड पर आप दिल्ली के आस-पास शॉर्ट ट्रिप (Short Trip) प्लान कर सकते हैं. 2 से 3 दिन की ट्रिप पर आपको मजा तो आएगा ही साथ ही वापस लौटेंगे तो रिफ्रेश्ड महसूस करेंगे और अपने साथ ढेर सारी यादें लेकर आएंगे सो अलग. यहां आपके लिए लॉन्ग वीकेंड ट्रिप के लिए 7 बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशंस दी गई हैं.
लॉन्ग वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशंस | Best Travel Destinations For Long Weekend Trip
लैंड्सडाउन
जब भी आस-पास घूमने की बात होती है तो ऋषिकेश, देहरादून या फिर मसूरी का प्लान ही क्यों बनाना जब आप लैंड्सडाउन जैसी कम भीड़भाड़ वाली डेस्टिनेशंस पर भी जा सकते हैं. लैंड्सडाउन दिल्ली से 242 किलोमीटर दूर है. जिस सुकून की तलाश में आप दिल्ली से निकलेंगे वो सुकून आपको लैंड्सडाउन में जरूर मिलेगा.
आगरा
दिल्ली से 4 से 5 घंटे ट्रेवल करके आगरा (Agra) पहुंचा जा सकता है. आप चाहे तो आगरा में एक दिन रुककर भी आ सकते हैं. ताजमहल को देखने दुनियाभर से लोग आते हैं. ऐसे में अगर आपने अभी तक ताजमहल नहीं देखा है तो आगरा का प्लान आज ही बना लीजिए.
कसौली
कसौली में आपको एक से बढ़कर एक सनसेट पॉइंट्स या सनराइज पॉइंट्स मिलेंगे. यहां आप मंदिर जा सकते हैं, ट्रेक कर सकते हैं और शॉपिंग के साथ ही ओथेंटिक खानपान का मजा ले सकते हैं.
रानीखेत
दिल्ली से 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है रानीखेत. यहां की खूबसूरती आपके दिल में उतर जाएगी. आप वीकेंड पर यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां के रास्ते अच्छे हैं, हालांकि मौसम का हाल देखकर ही निकलें.
चैल
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है चैल. इस हिल स्टेशन के नजारे देखकर आपकी सांसे थम जाएंगी. यहां वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी, चैल गुरुद्वारा साहिब और सिद्ध बाबा का मंदिर मुख्य अट्रैक्शन हैं. यहां ट्रेक वगैरह पर भी निकला जा सकता है.
पुष्कर
अपने लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों की सैर के बजाय आप रेगिस्तान की सफारी पर निकल सकते हैं. पुष्कर में आप ऊंट की सवारी कर सकते हैं, रात के समय कैंपिंग कर सकते हैं और दिन में घाटों की सैर और शाम को आरती में रम सकते हैं.
उदयपुर
झीलों और महलों के शहर उदयपुर में आप एक से बढ़कर एक जगहों की सैर पर निकल सकते हैं. यहां आपको पहाड़ नजर आएंगे, आप मॉनसून पैलेस जा सकते हैं, सहेलियों की बाड़ी घूम सकते हैं, केबल कार में बैठ सकते हैं और सनसेट का लुत्फ उठा सकते हैं.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
14 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
20 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
21 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 days agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines