150 सेकेंड का वर्कआउट फॉर्मूला दिलाएगा महीनेभर में स्‍ल‍िम बॉडी!

Weight Loss: पैदल चलने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। मगर क्या वेट लॉस करने के लिए घंटों वॉक करने की जरूरत है? नहीं, आप सिर्फ 150 सेकेंड के वर्कआउट से भी एकदम फिट और फाइन हो जाएंगे।

Weight Loss

Weight Loss

Weight Loss: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें रोज वॉक करना पसंद नहीं है और वजन घटाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक बढ़िया तरीका लाए हैं, जिसकी मदद से आप 30 दिनों में ही स्लिम ट्रिम हो जाएंगे। इस फार्मूले में आपको 150 सेकेंड वाली एक्सरसाइज करनी होगी। हाल ही में एक डॉक्टर और योगा स्पेशलिस्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को 150 सेकेंड के वर्कआउट से वेट लॉस करने का नुस्खा दिया है। चलिए, जानते हैं उनके इस फार्मूले को कैसे फॉलो करना है और क्या यह फायदेमंद है?

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉक करना है ज्यादा फायदेमंद?

हालांकि, वॉक करना या एक्सरसाइज करना, दोनों ही हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं। दोनों की ही मदद से हम वजन घटा सकते हैं और सेहतमंद भी रह सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार, फिटनेस के लिए अभ्यास से ज्यादा फायदेमंद टहलना यानी वॉक करना है। इनका मानना है कि एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों को ग्रोथ मिलती है। इसलिए जिन्हें सिर्फ हेल्दी रहने के लिहाज से कोई प्रैक्टिस करनी है तो वे वॉक को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। अगर आप तेज गति से चलते हैं तो आसानी से कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janani Subburaj (@dr.jananisubburaj)

विज्ञापन

कैसे अप्लाई करना है यह तरीका?

इस फार्मूले में आपको 150 सेकेंड में कुछ एक्सरसाइजों को 10 राउंड्स में करना होगा। इसे करने के लिए आपको पहले 30 सेकेंड मार्च पास्ट करनी है, अगले 30 सेकेंड में जैक्स करने हैं, इसके बाद 30 सेकेंड हाई नीस एक्सरसाइज करनी है। अगले 30 सेकेंड लगातार बट किक्स और फिर अगले 30 सेकेंड ऑफ टो टच वाली एक्सरसाइज करनी होगी। यानी 150 सेकेंड में 5 एक्सरसाइज के 10 सेट्स लगाने हैं। डॉक्टर के अनुसार इस फार्मूले को फॉलो करने से वेट लॉस करने में आसानी होगी।

वॉक करने से कितने दिनों में घटेगा वजन?

  • पैदल चलकर वजन घटाने के लिए आपको रोजाना 10,000 से 20,000 कदम चलने होंगे।
  • इसके साथ-साथ आपको थोड़ी एक्सरसाइज भी करनी होगी।
  • वेट लॉस के लिए सुबह-शाम वॉक करना फायदेमंद रहेगा।
  • वेट लॉस के लिए खाना खाने के बाद भी थोड़ा चलना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- घर पर अबॉर्शन खतरनाक, 6 नुकसान या जाएगी जान, गर्भपात के समय इन बातों का ख्याल रखें

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ