Healthy Marriage: शादी के बाद जिंदगी में बहुत कुछ बदल जाता है. आप अपने लिए जीते हैं लेकिन शादी के बाद अपने पार्टनर को अपनी प्रायोरिटी बना लेते हैं. अक्सर बेहद प्यार होने के बाद भी देखा जाता है कि रिश्ते (Relationship) में कुछ कमी रह गई है या शायद प्यार उस तरह का महसूस नहीं हो रहा है जैसा शादी के शुरुआती सालों में था. इसपर मैरिज कोच कमाक्षी रहेजा का कहना है कि अगर आपकी उम्र 35 साल हो गई है तो शादी से जुड़ी ऐसी कुछ बातें हैं जिनके बारे में पता होना जरूरी है. मैरिज के ये गोल्डन रूल्स (Marriage Rules) जान लिए तो उम्र ही नहीं बढ़ेगी बल्कि रिश्ते में प्यार भी बढ़ता चला जाएगा. आप भी जानिए शादी के ये रूल्स.
35 की उम्र तक पता होने चाहिए ये मैरिज रूल्स
- आप सिर्फ अपने पार्टनर के प्यार से ही शादी नहीं करते हैं बल्कि उनकी रोजमर्रा की आदतों से भी शादी करते हैं.
- सेक्स (Sex) इमोशनल डिस्टेंस को कम नहीं करता है. पहले एकदूसरे से बात करें और फिर एकदूसरे को छुएं.
- गुस्से में कहे गए शब्द गहरे जख्म छोड़ जाते हैं. इसीलिए बोलने से पहले सोचें.
- किसी बहस को जीतने पर भी रिलेशनशिप डैमेज हो सकती है.
- अपने पार्टनर से शादी के बाद भी उसे डेट करते रहें. एकसाथ डेट पर जाएं और महीने में 1-2 बार आस-पास घूमने का प्लान जरूर बनाएं.
- अट्रैक्शन से कई ज्यादा जरूरी है एकदूसरे का सम्मान करना.
- अगर आपके पार्टनर (Partner) को ऐसा महसूस होगा कि आप उन्हें नहीं सुनते हैं तो वे बोलना छोड़ देंगे.
- अफेयर से ज्यादा पैसों को लेकर होने वाली लड़ाई से रिश्ते खत्म होते हैं.
- ऑनलाइन दिखने वाले कपल्स से अपनी शादी को कंपेयर ना करें.
- बच्चे आपकी रिलेशनशिप को रिप्लेस ना करें इस बात का ध्यान रखें. एकदूसरे के लिए समय निकालें.
- एकदूसरे की हर बात पर हामी भरना जरूरी नहीं है, लेकिन वैल्यूज, परिवार और पैसों को लेकर एक जैसे ख्याल होना जरूरी है.
- इमोशनल चीटिंग भी चीटिंग होती है. अपनी भावनाओं को अपने पार्टनर के अलावा किसी गैर के साथ साझा करने पर पार्टनर के साथ विश्वास कम होता है.
- शादी की दिक्कतें (Marriage Problems) वक्त से नहीं भरतीं बल्कि एक्शंस से खत्म होती हैं.
- आपका पार्टनर आपके दिमाग को नहीं पढ़ सकता है. इसीलिए आप जो सोच रहे हैं वो बोल देना चाहिए.
- बोरिंग रूटीन कनेक्शन को खत्म करता है. ऐसे में एफर्ट्स डालना जरूरी है, एकदूसरे को सरप्राइज करना जरूरी है और एकसाथ फन एक्टिविटीज करना जरूरी है.
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
8 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
12 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
14 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines