Parenting Tips: उम्र के हिसाब से बच्चे को चीजों का ज्ञान होना बेहद जरूरी है. हर उम्र के बच्चे को उसके एज ग्रूप के हिसाब से स्किल्स ना सिखाई जाएं तो बच्चा अपनी ही उम्र के बाकी बच्चों से पिछड़ जाता है और उसके सही वृद्धि और विकास पर असर पड़ता है. ऐसे में आप भी अपने बच्चे को कुछ जरूरी स्किल्स सिखा सकते हैं. यहां जानिए 10 साल की उम्र तक बच्चे को कौन-कौन से काम जरूर सिखाने चाहिए. ये काम घर का पता जानने से लेकर साफ-सफाई करने तक से जुड़े हैं जिन्हें बच्चा जल्दी से सीख लेता है.
10 साल के बच्चे को पता होनी चाहिए ये 10 बातें
बेसिक टूल्स इस्तेमाल करना
10 साल तक के बच्चे को कुछ बेसिक टूल्स का इस्तेमाल करना आना चाहिए, जैसे पेचकस कैसे काम करता है या गार्डन में इस्तेमाल होने वाले छोटे-मोटे टूल्स बच्चों को इस्तेमाल करने पता होने चाहिए.
कैसे करें सफाई
घर की साफ-सफाई और अपने खुद के कमरे की सफाई किस तरह से करनी है यह बच्चे को जरूर सिखाएं. बच्चों को अपने आस-पास का कूड़ा कूड़ेदान में डालना है यह उन्हें पता होना चाहिए और उनकी यही आदत बननी चाहिए.
घर वापस कैसे आएं
बच्चे को अपने घर का पता पता होना चाहिए. उसे यह भी पता होना चाहिए कि अगर वह आस-पास कहीं खो गया है तो उसे वापस घर कैसे आना है. खासतौर से अपने स्कूल से घर का रास्ता बच्चे को पता होना चाहिए.
खुद के लिए कुछ खाने का कैसे बनाएं
बच्चे को कुछ सिंपल चीजें बनानी जरूर आनी चाहिए. सैंडविच या बिना पकाए बनने वाली चीजें बच्चों को बनाना सिखाएं. कोई बड़ा ना भी हो तो बच्चे इस तरह खुद के लिए कुछ खाने का बनाकर खा सकते हैं और भूखे नहीं रहते.
पैसे कैसे मैनेज करें
10 साल तक के बच्चों को थोड़ा-बहुत मनी मैनेजमेंट आना चाहिए. खासकर बच्चों को पता होना चाहिए कि अपनी पॉकेट मनी कैसे बचानी है.
अपने फैसले लेना
10 साल के बच्चे को अपने खुद के कुछ-कुछ फैसले लेने आने चाहिए. ऐसा ना हो कि बच्चा हर किसी बात के लिए माता-पिता को ही ढूंढे.
टाइम मैनेजमेंट
बच्चे को टाइम मैनेजमेंट आना चाहिए. सुबह उठने से लेकर अपनी पढ़ाई और खेल के लिए किस तरह समय निकालना है यह बच्चे को पता होना चाहिए.
सोशल स्किल्स
बच्चों को सोशल स्किल्स सिखानी जरूरी हैं. कहीं किसी नई जगह पर बच्चा अनजान लोगों के बीच घबराए नहीं या बहुत ज्यादा लोगों को देखकर झेंपने ना लगे, इसीलिए बच्चों की सोशल स्किल्स पर काम करना जरूरी होता है,
हाइजीन मेंटेन करना
बच्चे को अपना हाइजीन मेंटेन करना आना चाहिए. 10 साल तक के बच्चे को नहाना, सफाई से खाना और अपने शरीर को साफ रखना आना चाहिए. बच्चे को अपने जूते के फीते बांधने से लेकर जूतों की सफाई करना भी आना चाहिए.
रिसाइक्लिंग
आपको अपने बच्चे को रिसाइक्लिंग का महत्व सिखाना चाहिए. बच्चे को सिखाना चाहिए कि उसे पानी कैसे बचाना है, नई चीजों के लिए जिद नहीं करते रहना है और पुरानी चीजों को नई तरह से कैसे इस्तेमाल करना है.
यह भी पढ़ें – समर वेकेशन में घर पर सिखाएं बच्चों को ये 10 काम, फ्री में हो जाएगा स्किल डेवलपमेंट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
7 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
8 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
10 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
10 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
14 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
14 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
15 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
15 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
17 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines