How To Make Milk Scrub: महिलाओं की स्किन या फिर फेस लगातार धूप में रहने के कारण डल नजर आने लगता है। रोजाना बाहर जाने वाली महिलाओं को कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स का भी सामना करना पड़ता है जैसे- डल और टैंनिग आदि। इस समस्या से बचने के लिए वह कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।
ऐसे में आज हम ड्राई स्किन के लिए दूध स्क्रब लेकर आए हैं। दूध में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जोकि आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ स्किन व्हाइटनिंग में भी मदद करते हैं। इसके साथ ही इससे ड्राई स्किन पर जमा डेड स्किन को हटाकर रंगत में सुधार करने में सहायता मिलती है, तो चलिए जानते हैं दूध स्क्रब (How To Make Milk Scrub) बनाने की विधि-
दूध स्क्रब बनाने की आवश्यक सामग्री-
- दूध 1 चम्मच
- चीनी 2 चमच पीसी हुई
दूध स्क्रब कैसे बनाएं? (How To Make Milk Scrub)
- दूध स्क्रब को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक छोटा बाउल लें।
- फिर आप इसमें 1 चमच दूध और 2 चम्मच पिसी हुई चीनी डालें।
- इसके बाद आप इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपका ड्राई स्किन के लिए दूध स्क्रब बनकर तैयार हो चुका है।
दूध स्क्रब कैसे इस्तेमाल करें? (How To Use Milk Scrub)
- दूध स्क्रब को लगाने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छे से धो लें।
- फिर आप इसको पौंछकर सुखा लें।
- इसके बाद आप इस स्क्रब को अपने फेस पर अच्छी तरह से लगा लें।
- फिर आप सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें।
- ध्यान रहे कि अपनी आंखो के आस पास स्क्रब ना लगाएं।
- इसके बाद आप एक तौलिए को गीला करके चेहरे को साफ कर लें।
- ध्यान रहे स्किन से स्क्रब हटाते समय ज्यादा दबाव न डालें। इससे स्किन छिल सकती है।
- फिर आप अपने फेस पर पानी के कुछ छीटें मारें।
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
20 mins agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
3 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
5 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
10 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
23 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines