हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

नहाते समय पाएं मुलायम और चमकदार त्वचा, इस्तेमाल करें ये खास बाथिंग बार

---विज्ञापन---

Skin Care Tips: बाहरी प्रदूषण, धूप और धूल-मिट्टी के कारण त्वचा अपनी नमी खो देती है, जिससे त्वचा रूखी और बेजान दिखाई देने लगती है. ऐसे में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने शीया-केसर क्रीम बाथिंग बार बनाया है जो त्वचा की सफाई के साथ उसे मुलायम और ताजगी भरा बनाने में सहायता करता है. इस बाथिंग बार में शीया बटर और केसर जैसे तत्वों के गुण पाए जाते हैं जिससे ये त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. इसके अलावा इस बाथिंग बार को तैयार करने में किसी भी तरह का कोई रासायनिक पदार्थ नहीं मिलाया जाता है.

ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जिनकी त्वचा मौसम बदलने के साथ खराब होने लगती है ऐसे में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है जिसके लोग प्राकृतिक चीजों से बने उत्पादों का चयन करने के बारे में सोचते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जो त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं से परेशान रहते हैं तो आपके लिए पतंजलि का शीया-केसर क्रीम बाथिंग बार किसी वरदान से कम नहीं हैं. आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में.

पतंजलि शीया-केसर क्रीम बाथिंग बार के फायदे

  • यह त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है.
  • इससे त्वचा को मुलायम और स्मूद बनाने में सहायता मिलती है.
  • इसमें मौजूद तत्व त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं.
  • यह त्वचा को ताजगी और प्राकृतिक चमक देता है.
  • इसके नियमित उपयोग से त्वचा की नमी बरकरार रहती है.

इसमें पाए जाने वाले तत्व

पतंजलि के इस बाथिंग बार में शीया बटर और केसर जैसे तत्व शामिल हैं. शीया बटर और केसर में कई लाभकारी रासायनिक तत्व पाए जाते हैं जिनमें ओलिक अम्ल, स्टीयरिक अम्, लिनोलिक अम्ल, पामिटिक अम्ल, विटामिन A, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट,क्रोसिन, क्रोसेटिन, सैफ्रेनल, पिक्रोक्रोसिन, फ्लेवोनॉइड्स जैसे गुण होते हैं जो त्वचा को निखारने, उसे स्वस्थ रखने और प्राकृतिक चमक देने में सहायक माने जाते हैं.

---विज्ञापन---

इस तरह से करें इस्तेमाल

पतंजलि शीया-केसर क्रीम बाथिंग बार को इस्तेमाल करने के लिए नहाते समय शरीर को हल्का गीला कर लें और बाथिंग बार को हाथों पर लगाकर इससे झाग बनाएं. फिर पूरे शरीर पर हल्के हाथों से लगाकर साफ पानी से धो लें. रोजाना इस्तेमाल करने से त्वचा साफ और मुलायम बनती है.

Sponsored Links by Taboola