आजकल प्रदूषण, गलत खान-पान और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं. जिसके चलते बालों की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने ऑलिव आलमंड हेयर कंडीशनर बनाया है जो बालों को पोषण देकर उनको मजबूत बनाने में मदद करता है. इस कंडीशनर में किसी भी तरह की कोई भी मिलावट नहीं की गई है.

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास इतना समय नहीं होता कि अपने बालों का ध्यान सही ढंग से नहीं रख पाएं जिस कारण उनके बाल झड़ने लगते है साथ ही रूसी, रूखे और बेजान हो जाते हैं ऐसे में पतंजलि का यह कंडीशनर आपको इन सभी परेशानियों से निजात दिलाने में आपकी मदद करता है क्योंकि इस कंडीशनर को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के साथ बनाया गया है जिससे बालों को उनकी असली चमक प्राप्त होती है. आइए जानते हैं इस कंडीशनर के फायदों के बारे में.

---विज्ञापन---

पतंजलि ऑलिव आलमंड हेयर कंडीशनर के फायदे

  • यह बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है
  • इससे डैमेज और रूखे बालों को रिपेयर करने में मदद मिलती है.
  • यह बालों को मुलायम और स्मूद बनाता है.
  • इससे उलझे बालों को आसानी से सुलझाने में सहायता प्राप्त होती है.
  • यह बालों को मजबूत और हेल्दी बनाने में मददगार माना जाता है.

इसमें पाए जाने वाले तत्व

इस हर्बल कंडीशनर में ऑलिव ऑयल, आलमंड ऑयल, एलोवेरा, भृंगराज, आंवला और अन्य आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं, जो बालों को गहराई से पोषण देने में मदद करती हैं.

---विज्ञापन---

इस तरह से करें इस्तेमाल

इसको इस्तेमाल करने से पहले बालों को शैंपू से अच्छी तरह धो लें उसके बाद पतंजलि ऑलिव आलमंड हेयर कंडीशनर को बालों की लंबाई और सिरों पर समान रूप से लगाएं. इसके बाद 2–3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें ताकि कंडीशनर बालों में अच्छी तरह अवशोषित हो जाए. फिर साफ पानी से बालों को धो लें. बेहतर परिणाम और मुलायम, चमकदार बालों के लिए इसका नियमित इस्तेमाल करें.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---