Hair Care Tips: आजकल प्रदूषण, गलत खान-पान और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं. जिसके चलते बालों की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने केश कांति एडवांस ऑयल बनाया है जो बालों को पोषण देकर उनको मजबूत बनाने में मदद करता है. इस तेल में किसी भी तरह की कोई भी मिलावट नहीं की गई है.

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास इतना समय नहीं होता कि अपने बालों का ध्यान सही ढंग से नहीं रख पाएं जिस कारण उनके बाल झड़ने लगते है साथ ही रूसी, रूखेपन और बेजान हो जाते हैं. पतंजलि का यह तेल आपको इन सभी परेशानियों से निजात दिलाने में आपकी मदद करता है क्योंकि इस तेल को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के साथ बनाया जाता है जिससे बालों को उनकी असली चमक मिलती है. आइए जानते हैं इस तेल के फायदों के बारे में.

---विज्ञापन---

पतंजलि केश कांति एडवांस ऑयल के फायदे

  • यह बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देता है.
  • इस तेल के इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम करने में सहायक हो सकता है.
  • इससे रूसी और खुजली की समस्या में राहत मिलती है.
  • यह तेल रूखे और दोमुंहे बालों को मुलायम बनाता है.
  • इससे रोजाना मालिश से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है.

इसमें पाए जाने वाले तत्व

इस तेल में आंवला, भृंगराज, ब्राह्मी जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के गुण शामिल हैं जिनमें एस्कॉर्बिक अम्ल (Vitamin C), एंब्लिकैनिन A व B, गैलिक अम्ल, एल्लैजिक अम्ल, टैनिन, फ्लेवोनॉइड्स, पेक्टिन, वेडेलोलैक्टोन, डेमेथिलवेडेलोलैक्टोन, एक्लिप्टीन, फ्लेवोनॉइड्स, अल्कलॉइड्स, बैकोसाइड A व B, ब्राह्मीन, हर्स्टेनिन, सैपोनिन और विभिन्न अल्कलॉइड्स पाए जाते हैं. जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं.

---विज्ञापन---

इस्तेमाल करने का सही तरीका

पतंजलि केश कांति एडवांस ऑयल को लेकर थोड़ा सा हल्का गुनगुना कर लें फिर उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मालिश करें. अब इस तेल को कम से कम 1–2 घंटे या रातभर लगा रहने दें. सुबह हर्बल शैम्पू से बाल धो लें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं. यह तेल पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपयोगी माना जाता है.