हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

जल्दी बनने वाला स्नैक, अब पहले से ज्यादा हेल्दी विकल्प

विज्ञापन

Healthy Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसा खाना चाहते हैं जो जल्दी बन जाए और सेहत के लिए भी बेहतर हो साथ ही लोग अपनी सेहत को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं और ऐसे प्रोडक्ट्स चुन रहे हैं जो स्वाद के साथ पोषण भी दें. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने आटे से बनी मैगी को बनाया है. यह मैदा की जगह गेहूं के आटे से तैयार की गई है साथ ही इसमें किसी भी तरह की कोई भी मिलावट नहीं की गई है. जिस कारण इसे सामान्य नूडल्स के मुकाबले एक बेहतर उत्पाद माना जाता है.

इंस्टेंट नूडल्स अक्सर लोगों की पहली पसंद होते हैं, लेकिन मैदा की वजह से इसे रोजाना खाना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है. ऐसे में पतंजलि आटा मैगी एक ऐसा विकल्प बनकर सामने आती है, जो स्वाद के साथ थोड़ा बेहतर पोषण देने की कोशिश करती है. इसे बनाना भी बेहद आसान है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में.

पतंजलि आटा मैगी के फायदे

  • यह गेहूं के आटे से बनी होती है, जिससे इसमें फाइबर की मात्रा बेहतर होती है.
  • इसको जल्दी बनाया जा सकता है जिससे समय की बचत होती है.
  • बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए पसंदीदा स्नैक माना जाता है.
  • इसके स्वाद में हल्का सा देसी टच मिलता है.
  • यह हल्की भूख या स्नैक के तौर पर अच्छा विकल्प है.

इसमें पाए जाने वाले मुख्य तत्व

पतंजलि आटा मैगी को मुख्य रूप से गेहूं के आटे से तैयार किया जाता है. इसके साथ इसमें मसालों का खास मिश्रण होता है, जो इसे अलग स्वाद देता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट के साथ कुछ मात्रा में फाइबर भी मिलता है, जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है.

विज्ञापन

इस तरह से करें इस्तेमाल

इसे बनाने के लिए एक पैन में पानी उबालें, फिर उसमें मैगी डालें और साथ में मसाला मिलाएं. 3–4 मिनट तक पकाने के बाद यह तैयार हो जाती है. आप चाहें तो इसमें सब्जियां डालकर इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं. इसको नियमित रूप से नहीं, लेकिन कभी-कभी इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप स्वाद और सेहत के बीच संतुलन बना सकते हैं.

Sponsored Links by Taboola