हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

दांतों की सेंसिटिविटी से छुटकारा पाने के घरेलू और हर्बल उपाय

विज्ञापन

बहुत से लोग दांतों की सेंसिटिविटी की समस्या से परेशान रहते हैं. ठंडा, गर्म या मीठा खाते ही दांतों में तेज दर्द होना आम बात हो गई है. यह परेशानी सिर्फ दिक्कत ही नहीं देती , बल्कि धीरे-धीरे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को भी प्रभावित करने लगती है. इसके लिए हमको एक ऐसा उत्पाद चाहिए जो कि प्राकृतिक तरीके से हमारे दांतों का ख्याल रख सके. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने दंत कांति सेंसिटिव टूथपेस्ट बनाया है जो कि आपके लिए एक असरदार विकल्प साबित हो सकता है. यह खास तौर पर सेंसिटिव दांतों और मसूड़ों के लिए बनाया गया है. इसको बनाने में किसी भी तरह की कोई मिलावट नहीं की गई है.

दांतों की सेंसिटिविटी के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे गलत खान-पान, ज्यादा प्रोसेस्ड फूड का सेवन या दांतों की बाहरी परत (इनेमल) का कमजोर होना. जब इनेमल घिसने लगता है, तो दांतों की अंदरूनी परत खुल जाती है, जिससे दर्द और झनझनाहट महसूस होती है. इसके साथ ही मुंह से बदबू आना और मसूड़ों से खून निकलना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. ऐसे में दांतों की सही देखभाल बहुत जरूरी हो जाती है. आजकल लोग नेचुरल और हर्बल प्रोडक्ट्स की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जो बिना केमिकल के दांतों की देखभाल कर सकें. इसके लिए पतंजलि दंत कांति सेंसिटिव टूथपेस्ट एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आता है. आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में.

इसमें पाए जाने वाले हर्बल तत्व

इस टूथपेस्ट में कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां मिलाई गई हैं, जैसे नीम, लौंग, दालचीनी, ग्रीन टी, पुदीना, कपूर, अकरकरा और मेसवाक आदि. ये सभी तत्व दांतों को मजबूत बनाने और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

पतंजलि दंत कांति सेंसिटिव टूथपेस्ट फायदे

  • यह दांतों की सेंसिटिविटी को कम करने में सहायक होता है.
  • इससे इनेमल को मजबूत बनाने में मदद मिलती है.
  • यह मसूड़ों को स्वस्थ रखता है और खून आने की समस्या को कम करता है.
  • इसके इस्तेमाल से मुंह की बदबू को दूर करने में सहायता प्रदान होती है.
  • यह दांतों को साफ और मजबूत बनाए रखने में मदद करता है.

इस तरह करें इस्तेमाल

इसके अच्छे परिणाम के लिए आप इसको रोजाना सुबह और रात दोनों समय ब्रश करें. इसके नियमित इस्तेमाल से दांतों की सेंसिटिविटी में राहत मिलती है और ओरल हेल्थ बेहतर बनी रहती है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola