Clothing Washing Tips: लोग आजकल रोजमर्रा के कामों को करने के लिए ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं जो असरदार होने के साथ-साथ सुरक्षित भी हों. इसी को ध्यान में रखते हुए बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने हर्बल वॉश डिटर्जेंट केक को तैयार किया है. यह कपड़ों से गंदगी और दाग हटाने में मदद करता है और कपड़ों को साफ व फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है.

अक्सर देखा जाता है कि कई डिटर्जेंट से कपड़े धोते समय हाथों में रूखापन या जलन महसूस होने लगती है. अगर आपके साथ भी इसी तरह की समस्या होती है तो ऐसे में ये हर्बल फॉर्मूला से बना यह डिटर्जेंट केक कपड़ों की सफाई के साथ-साथ हाथों का भी ध्यान रखता है. इसके नियमित इस्तेमाल से कपड़ों की सफाई आसान हो जाती है साथ ही यह लम्बे समय तक चलता है. आइए जानें इसके गुणों के बारे में.

---विज्ञापन---

पतंजलि हर्बल वॉश डिटर्जेंट केक के फायदे

  • यह कपड़ों को गहरी सफाई करने में मदद करता है.
  • इससे कपड़ों के जिद्दी दाग-धब्बों को हटाने में सहायता मिलती है.
  • इसका फॉर्मूला कपड़ों को साफ और ताजा रखने में मदद करता है.
  • रोजाना कपड़े धोने के लिए इसको आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • यह कपड़ों की सफाई के साथ हल्की खुशबू भी बनाए रखने में मदद करता है.

इसमें पाए जाने वाले मुख्य तत्व

पतंजलि के इस हर्बल वॉश डिटर्जेंट केक में ऐसे लैब्सा लैब्सा, सोडा ऐश, नीम का अर्क और गुलाब की खुशबू जैसी सभी सामग्री एक साथ उपयोग की जाती है जिनमें सोडा ऐश, क्षारीय, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल,और क्लीनिंग एजेंट्स जो कपड़ों से गंदगी और दाग हटाने में मदद करते हैं. ये तत्व कपड़ों को साफ करने के साथ-साथ उन्हें ताजगी देने में भी सहायक माने जाते हैं.

---विज्ञापन---

इस तरह से करें इस्तेमाल

आप कपड़े धोने से पहले उन्हें थोड़ी देर पानी में भिगोके रख दें. इसके बाद डिटर्जेंट केक को दाग वाले हिस्से पर हल्के से रगड़ें और कपड़ों को अच्छी तरह साफ करें. बाद में साफ पानी से धोकर कपड़ों को सुखा दें. इसके नियमित इस्तेमाल से कपड़े साफ और ताजगी भरे नजर आएंगें.