हाल ही में ईरान और इजरायल के बीच बड़ा संघर्ष देखने को मिला था। सीजफायर होने के बाद ईरान धीरे-धीरे खुद को और बेहतर करने में जुटा है। इस बीच ईरान से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल ईरान पिछले करीब 5 सालों से जल संकट से जूझ रहा है। राजधानी तेहरान का बहुत बुरा हाल है। यहां नलों में पानी सूखने की कगार पर है। ईरान की खामनेई सरकार जल संकट से निपटने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।
क्या है जल संकट का कारण?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में पिछले करीब 5 सालों से लगातार सूखा पड़ रहा है। इसके पीछे हर साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ना कारण बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि रिकॉड तोड़ गर्मी की वजह से पूरे देश में जल संकट गहरा गया है। देश में बारिश की बात करें तो वो ना के बराबर हो रही है। ईरान की राजधानी तेहरान में हालात बहुत बेकार हैं। तेहरान के नलों में पानी सूखने के कगार पर है। यहां बांधों और जलाशयों में पानी बहुत कम रह गया है। पूरा देश पानी के साथ-साथ बिजली संकट से भी जूझ रहा है। तेहरान समेत पूरे देश में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती हो रही है।
तेहरान में 90 लाख लोग पानी के लिए तरसे
बताया जाता है कि तेहरान की कुल आबादी 90 लाख है। इन लोगों को शहर के 5 बांधों से पानी सप्लाई किया जाता हे। इनमें से एक प्रमुख लार बांध लगभग पूरी तरह से सूख चुका है। साथ ही इस बांध में अब इसकी क्षमता का 1% पानी ही बचा है। बाकी 4 बांधों में भी लगातार सूखा पड़ने पर पानी कम होता जा रहा है। ईरान की सरकार तेहरान समेत पूरे देश को जल संकट से ऊबारने में लगी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
ये भी पढ़ें: हार्ले डेविडसन या भारतीय उत्पादों को खत्म करना, ट्रंप ने भारत पर हैवी टैरिफ लगाने की बताई वजह
आम लोगों में बढ़ रहा गुस्सा
पूरे ईरान में पानी की किल्लत और बिजली कटौती हो रही है। इससे आम लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। लोग स्थानी प्रशासन और सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। तेहरान समेत पूरे देश में धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की किल्लत की वजह से लोगों में गुस्सा है। बिजली भी 24 घंटे में सिर्फ 7 से 8 घंटे मिल रही है। सरकार को उनके बारे में सोचना चाहिए।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाका, 14 की मौत, 35 घायल, BNP की रैली को बनाया निशाना
बड़े पैमाने पर पानी में होगी कटौती
स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि जल संकट से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अब पानी की खपत पर बड़े पैमाने पर कटौती करने की तैयारी की जा रही है। तेहरान के कुछ हिस्सों में पानी की ज्यादा किल्लत है। हालात ‘डे जीरो’ वाले भी हो सकते हैं। यानी वो दिन दूर नहीं जब नलों में पानी ही नहीं बचेगा। लोगों को पानी के टैंकरों या सार्वजनिक नलों से ही पानी मिलेगा।
‘डे जीरो’ होने पर क्या होगी स्थिति?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ईरान में ‘डे जीरो’ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे में अस्पताल, फायर ब्रिगेड और कुछ सरकारी संस्थानों को पहले पानी दिया जाएगा। इसके बाद बारी-बारी दूसरे इलाकों में पानी की सप्लाई की जाएगी। अमीर परिवार अपनी पानी की टंकी के सहारे से कुछ राहत पा सकते हैं। वहीं गरीब परिवारों को पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ सकती है।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
3 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
6 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines