WI vs IND: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में यशस्वी जायसवाल पूरे रंग में दिखे। उन्होंने 51 गेंद पर 84 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इस खिलाड़ी ने बताया कि वह टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में खुद को जल्द से जल्द ढाल सकते हैं। डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले यासवाल इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। चौथे मुकाबले में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 करार छक्का ठोका, जिस पर फैंस झूम उठे।
जायसवाल ने अकील हुसैन की गेंद पर लगाया करारा छक्का
दरअसल, वेस्टइंडीज के लिए 12वां ओवर अकील हुसैन डाल रहे थे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी ने स्टाइल बदली और रिवर्स स्वीप की मदद से डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से गेंद को छक्के के लिए भेज दिया। इस शॉट को देख गेंदबाज हैरान रह गया, जबकि दर्शकों ने तालियां पीट दीं। यशस्वी ने गेंद को अपनी ओर आता देखा और स्टाइल बदलकर कमाल का छक्का ठोक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे यशस्वी जायसवाल
वेस्टइंडीज और भारत के बीच हुए चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 9 विकेट से बड़ी जीत हासिल की। जीत के हीरो यशस्वी जायसवाल रहे, जिन्होंने 51 गेंदों पर 84 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उनके बल्ले से 11 चौके और 3 छक्के निकले। जायसवाल ने 164.71 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और टीम को एकतरफा अंदाज में जीत दिलाई।
मैच का लेखा जोखा
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 178 रन बनाए थे। विंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने 61 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी। उनके अलावा शाई होप ने 45 रनों का योगदान दिया था। 179 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसाल ने मिलकर 165 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की और टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। भारत ने यह मैच 17 ओवर में ही अपने नाम कर लिया।
संबंधित खबरें
CEC के खिलाफ प्रदर्शन : जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद, 150 से ज्यादा लोग हिरासत में; मुस्तैद की गई सुरक्षा
50 mins agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
1 hr agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
1 hr ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
2 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
2 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
3 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
3 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
5 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
6 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines