हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Weather Update Today : मॉनसून हुआ मेहरबान, आज 9 से ज्यादा राज्यों में मूसलाधार बारिश

Weather Update Today
विज्ञापन

Weather Update Today : मौसम के मोर्चे पर देशवासियों के लिए अच्छी खबर है। देश वासियों का मॉनसून का इंतजार खत्म हो गया। मॉनसून ने गुरुवार को केरल के तट से टकराया। केरल के तटिय इलाकों में दस्तक देने के बाद मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून के आगे बढ़ने को लेकर परिस्थितियां अनुकूल हैं। ऐसे संभावना है कि मॉनसून जल्द अपने एक सप्ताह के देरी को कवर कर लेगा।

आपको बता दें कि इस साल मॉनसून भारत में एक हफ्ते की देरी से आया है, आमतौर पर यह एक जून को केरल में आ जता है और फिर देश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ता है। इस साल भारत में आठ जून को मॉनसून की पहली बारिश हुई है।

मॉनसून की एंट्री के बाद देश में जल्द ही मौसम के मिजाज में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। अगले कुछ दिनों में देश के तमाम हिस्सों में मॉनसूनी बारिश शुरू हो जाएगी, जिससे हिट वेव की स्थिति खत्म हो जाएगी और पारा धीरे-धीरे नीचे आने लगेगा। हालांकि गर्मी की स्थिति अभी बनी रहेगी।

विज्ञापन

इस बीच देश के 9 राज्यों में जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश के नौ राज्यों में अगले पांच दिनों तक मूसलाधार बारिश होने के आसार है। एमआईडी के मुताबिक 13 जून तक मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, असम केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई जगहों पर अगले पांच दिनों तक जोरदार बारिश हो सकती है।

वहीं बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 13 जून तक मौसम का मिजाज गर्म रहेगा और लू जैसे हालात बने रहेंगे। 14 जून के आसपास इन इलाकों में मॉनसून के आगमन के आसार हैं। जिसके बाद लोगों को तपतपाती गर्मी से राहत मिलने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola