Viral Video: हाथियों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे लोगों के एक समूह की चौंकाने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है और इसको लेकर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि दो युवक सेल्फी ले रहे हैं और साथ ही ऐसा भी आभास होता है कि हाथियों को देखने वालों की भीड़ काफी रही होगी। पीछे से कई अन्य लोगों की भी आवाज आ रही थी। यह लोग झुंड के पास जाकर फोटो खींचते नजर आए।
इनकी कार भी हाथियों के नजदीक थी। वहीं, हाथी सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। ऐसा दिखता है कि हाथी उन लोगों से परेशान हो जाते हैं।
क्लिप को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने पोस्ट किया और वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स कई सवालों के साथ छोड़ दिया। साहू ने लिखा, ‘वन्यजीवों के साथ सेल्फी का क्रेज जानलेवा हो सकता है। ये लोग बस भाग्यशाली थे कि इन बड़े हाथियों ने अपने व्यवहार को अच्छा बनाए रखा। नहीं तो ताकतवर हाथियों को लोगों को सबक सिखाने में ज्यादा समय नहीं लगता।’
देखा जा सकता है कि युवकों को फोटो लेता देखा एक हाथी उत्तेजित हो जाता है और फिर उसके साथ अन्य हाथी लोगों की ओर दौड़ लगाने लग जाते हैं। हाथियों को देख वहां लोगों के पसीने छूट जाते हैं और वे भागने लगते हैं। हालांकि, अंत में हाथी रुक जाते हैं। कहा जा सकता है कि वे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे। वीडियो को 63k से अधिक बार देखा जा चुका है।
संबंधित खबरें
8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 hr agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
6 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
9 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
18 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
23 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
23 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 day agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 day agoअदाणी सीमेंट का नवरात्रि पर मां दुर्गा को 15000 बोरियों से एरियल ट्रिब्यूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines