Chandrika Gera Dixit: ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक वड़ा पाव गर्ल की खूब बातें हो रही हैं. इस बीच अब चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम पर मिस्ट्रीमैन के साथ शादी के जोड़े में फोटोज शेयर की, जो आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गईं, लेकिन अब इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है. इससे एक बार फिर ये साबित हो गया है कि वड़ा पाव गर्ल झूठी है.
झूठी है वड़ा पाव गर्ल
दरअसल, चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शादी के जोड़े में नजर आ रही है. उनके साथ मिस्ट्रीमैन भी शादी की शेरवानी में है. इस वीडियो में उन्होंने जानकारी दी है कि ये शादी के आउटफिट का प्रमोशन वीडियो था. वीडियो के सामने आने से साफ हो गया है कि चंद्रिका ने कोई शादी नहीं की है बल्कि ये लाइमलाइट में आने का एक तरीका है.
चंद्रिका ने किया खुद साबित
गौरतलब है कि जब वड़ा पाव गर्ल ने मिस्ट्रीमैन के साथ शादी के जोड़े में फोटोज शेयर की, तो इसके कैप्शन में ‘फाइनली’ के साथ दिल वाली इमोजी शेयर की थी. अब जब उन्होंने इसका खुलासा किया है कि ये एक प्रमोशन था तो उस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने प्लीज के साथ हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की है.
अब बेचारी बनने का कर रही नाटक
अब इससे तो ऐसा ही लग रहा है कि ये सब शादी के स्वांग जैसा था और अब वो बेचारी बनने का नाटक कर रही है और अगर ये कोई पीआर नहीं था और सिर्फ एक प्रमोशन था तो फिर शादी के जोड़े वाली पोस्ट में ‘फाइनली’ लिखने का क्या मतलब था? अब जब इसको लेकर चंद्रिका को ट्रोल किया गया, तो ‘प्लीज’ लिखकर बेचारी बनने का नाटक कर रही है.
शादी नहीं सिर्फ स्वांग
चंद्रिका के इन दोनों पोस्ट को देखकर तो हर किसी का यही कहा है कि ये सिर्फ चर्चा में आने का तरीका है और इससे ज्यादा कुछ नहीं. अब सच क्या है ये खुद वड़ा पाव गर्ल और उनके पति युगम गेरा जानते हैं. दोनों लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं और अलग-अलग बातें कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Rohit Shetty के बाद Ranveer Singh को धमकी, व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए की गई ये मांग
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में नहीं मिला खरीदार, तनीषा सिंह ने 38 गेंदों में जड़ा शतक
1 day agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
1 day agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
1 day agoबिहार JDU में सियासी घमासान, ललन सिंह पर नीरज का बड़ा बयान
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines