UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आईपीएस अधिकारी बीके मौर्य के फार्महाउस (Farm House) पर एक शख्स फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
IPS बीके मौर्य का है फार्महाउस
जानकारी के मुताबिक लखनऊ में अटारी और सुरतीखेड़ा गांव के बीच आईपीएस अधिकारी बीके मौर्य का फार्महाउस है। बीके मौर्य डीजी रसद विभाग में तैनात हैं। यहां आम के बाग में एक पेड़ से युवक का शव लटका हुआ मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मरने वाला शख्स फार्महाउस का मैनेजर था। उसकी पहचान विजय कुमार मौर्य के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने बताया है कि प्रेम प्रसंग में कथित तौर पर धोखा मिलने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, बीके मौर्य भी पहुंचे
घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई। शव को कब्जे में लिया गया है। साथ ही साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसीपी मलिहाबाद अनिंद्य विक्रम सिंह ने फोर्स के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जानकारी होने पर आईपीएस अधिकारी बीके मौर्य भी अपने फार्म हाउस पर पहुंच गए। विलाप कर रहे परिजनों को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
एक साल पहले भी की आत्महत्या की कोशिश
विजय के भाई दुर्गेश और बहन शांति ने बताया कि उसने एक साल पहले भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उस वक्त उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं फार्महाउस के चौकीदार ने बताया कि विजय अपने कुछ दोस्तों के साथ बाजार में कुछ खाने के लिए गया था। वापस लौटा तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
संबंधित खबरें
JIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
7 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
8 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
8 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
8 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
9 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
9 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
10 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
11 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines